आज भले ही शुरुआती दौर में शेयर बाजार में उछाल नजर आयी। लेकिन देखते ही देखते दोपहर 1 बजे के बाद से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज होने लगी। मार्केट के क्लोज होने से पहले सेंसेक्स जहां 250 अंकों लुढ़कर जहां 33,000 के नीचे पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 10100 के नीचे स्तर पर जाकर गिरा। इस तरह से सेंसेक्स पिछले 3 महीने के स्तर पर पहुंच गया। तो वहीं शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार में अच्छी ओपनिंग नजर आ रही थी।
शुरुआत हुई थी शानदार
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में थोड़ा हरियाली देखने को मिली थी। एक ओर जहां एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली तो वहीं भारतीय बाजार आज गर्म नजर आ रहा था। शरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स 92.97 अंक यानी की 0.28 प्रतिशत बढ़कर 33,268.97 पर और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 20 अंक यानी कि 0.20 प्रतिशत चढ़कर 10,215.35 पर खुला था।
मिडकैप और स्मॉलकैप
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात की जाए तो यहां पर भी कमजोरी देखने को मिल है। बीएसई का मिडकैप 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मिडकैप शेयरों में टीवीएस, मोटर्स, सेल, अडानी इंटरप्राइजेज, सेंट्रल बैंक, आदि 4.06-2.09 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं।
एशियाई बाजारों में गिरावट
एशियाई बाजारों में आज गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 285 अंक यानी 1.3 प्रतिशत गिरकर 21,392 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 204 अंक यानी 0.7 प्रतिशत लुढ़कर 31,298 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी 41 अंक यानी 0.4 प्रतिशत टूटकर 10,193 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कोरियाई बाजार
तो वहीं कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.6 प्रतिशत गिरा है, जबकि स्ट्रटे्स टाइम्स में करीब 0.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। ताइवान इंडेक्स 23 अंक यानी कारीब 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 11,005 के स्तर पर करोबार कर रहा है।
कल होगी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक
पिछले शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की खबरों का शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ा था। जिसकी वजह से शुक्रवार को शेयर बाजार में 510 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई थी। आपको बता दें कि इस सप्ताह मंगलवार और बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक होनी है। जिसके फैसलों का असर बाजार पर पड़ सकता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications