रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक नया प्लान बना रहा है, जिसके तहत पुराने 500 और 1000 के नोटों का अलग तरह से इस्तेमाल किया जाएगा। आरबीआई के अनुसार नोटबंदी के बाद आए 500 और 1000 के पुराने नोटों में जिनकी असली-नकली की पहचान और गिनती हो चुकी है, उन्हें टुकड़ों में काटकर ईंट (ब्रिकेट) में बदलने का काम किया जाएगा। ईंट में बदलने के बाद निविदा के माध्यम से उनका निपटारा कर दिया जाएगा। नोटों को दोबारा गलाकर नया तैयार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी RBI ने सूचना के अधिकार के तहत प्रदान की है।
आरटीआई के तहत दिया जवाब
रिजर्व बैंक ने एक आरटीआई के जवाब में रिजर्व बैंक ने कहा है कि बंद हुए 500 और 1000 रुपए के नोटों की गिनती की गई है और मुद्रा सत्यापन की अत्याधुनिक प्रणाली के तहत उनकी जांच की गई है। इस प्रक्रिया को पूरा करने वाले नोटों को रिजर्व बैंक के विभिन्न कार्यालयों में लगाए गए नोटों को काटने और ब्रिकेटिंग प्रणाली में इन्हें काटकर ब्रिकेट में परिवर्तित किया जा रहा है।
आरबीआई के पास 59 मशीनें हैं
आपको बता दें कि आरबीआई के देशभर में विभिन्न कार्यालयों में कुल 59 अत्याधुनिक मुद्रा सत्यापन एवं प्रसंस्करण मशीनें कार्यरत हैं। इन्हीं के माध्यम से नोटबंदी में वापस आए नोटों को काटकर खत्म किया गया है और उनके असली होने की जांच की गई है।
2016 में बंद हुए थे नोट
आपको ध्यान हो तो 2016 में 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे। इसकी वजह से लोगों को 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैंक में जमा कराने और बैंक से पैसे निकालने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
पुराने नोटों को कुल मूल्य
पुराने नोटों को दबाकर इन्हें चौकोर ईंटों की शक्ल में बदल दिया जाएगा। आपको बता दें कि 30 जून 2017 को जारी किए अपने प्रारंभिक आकलन में रिजर्व बैंक ने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 15.28 लाख करोड़ रुपए बताया था।
More From GoodReturns

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications