भारत में एयरलाइन्स का कारोबार दिनो-दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। तमाम भारतीय और विदेशी एयरलाइन्स भारत में उड़ान की सस्ती दरों पर सेवाएं दे रही हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है, विएत जेट का। ये एयरलाइन्स कंपनी विएतनाम की है और अगल कुछ दिनों में भारत में अपनी सर्विस शुरु करने जा रही है। खास बात ये है कि इस एयरलाइन्स की एयरो होस्टेस बिकिनी में ही यात्रियों के साथ सफर करती हैं।

विएत जेट एयरलाइन जल्द ही अपनी सेवा भारत से शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि उनकी फ्लाइट्स नई दिल्ली से वियतनाम की राजधानी हो चिन्ह मिन सिटी के लिए शुरु की जाएंगी। इस सेवा की इसी साल जुलाई या अगस्त के बीच शुरू होने की उम्मीद है। समाचार पोर्टल जी न्यूज के मुताबिक, इसकी फ्लाइट्स नई दिल्ली से हफ्ते में 4 दिन उड़ान भरेगी। ये एयरलाइन्स यात्रियों को आकर्षित करने के लिए एयर होस्टेस को बिकनी या स्विम सूट पहनाती है। इस तरह की तिकड़मी से इस एयरलाइन्स ने काफी कस्टमर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है।
समाचार पोर्टल जी न्यूज के मुताबिक विएत जेट वियतनाम से ऑपरेट होने वाली पहली प्राइवेट एयरलाइन है। साल 2017 में कपंनी ने 1.7 करोड़ यात्रियों को सफर कराया था। इससे एयरलाइन को कुल $986 मिलियन यानी 64 अरब रुपए से ज्यादा की आय हुई थी, जो कि 2016 के मुकाबले 41.8 फीसदी ज्यादा थी।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, विएत जेट के विमान अभी घरेलू और विदेश में करीब 60 रूट पर ऑपरेट होता है। 2023 तक कंपनी का लक्ष्य 200 एयरक्राफ्ट अपने बड़े में शामिल करने का है। एयरलाइंस ने अपनी पहले कमर्शियल फ्लाइट दिसंबर 2011 में शुरू की थी, लेकिन, अपने बिकनी कन्सेप्ट और एयर होस्टेसेस के ड्रेस कोड के कारण कम समय में ज्यादा उपलब्धि हासिल की और देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।
ऐसा लगता नहीं कि भारत में ये विवादित एयरलाइन अपनी सेवाएं बिकनी में दे पाएंगी। भारतीय जनमानस में चाहे वह बेहद एलीट क्लास ही क्यों ना हो वह इसे स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में भारत में इस विमान को अपनी सेवाएं देने के लिए अपने ड्रेसकोड में परिवर्तन करना होगा। यदि एयरलाइन्स अपने ड्रेस कोड में परिवर्तन नहीं करती है तो उसका विवादों में पड़ना निश्चित है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
