भारत के तमाम ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल की कीमत अन्य शहरों के मुकाबले बहुत कम है। अभी देश के तमाम शहरों में पेट्रोल की कीमतें 75 से 80 रुपए के बीच हैं वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल की कीमतें 60 रुपए के आस-पास हैं। आइए जानते हैं भारत के कुछ चुनिंदा शहरों के बारे में जहां पेट्रोल की कीमतें अन्य शहरों के मुकाबले बहुत कम है।
गोवा
गोवा में पेट्रोल की कीमतें बहुत कम हैं। यदि गोवा की तुलना पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और महाराष्ट्र से करें तो इसकी कीमतों में काफी फर्क दिखेगा। गोवा भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। यहां पर पेट्रोल की कीमतें 66.50 रुपए प्रति लीटर है। वहीं अगर इसके मुकाबले में महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमतें देखें तो मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.06 रुपए प्रति लीटर है। बैंगलुरु से तुलना करें तो बैंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 73.32 रुपए प्रति लीटर है। दोनों ही राज्यों के मुकाबले यहां पेट्रोल की कीमतों में करीब 7 से 14 रुपए का फर्क है।
आइजोल में पेट्रोल की कीमतें
इसी तरह से अगर हम देखें तो भारत के उत्तरपूर्वी इलाकों में भी पेट्रोल की कीमतें काफी कम है। मिजोरम की राजधानी आइजोल में पेट्रोल की कीमतें अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। हालांकि यहां गोव जितनी कम दरों पर पेट्रोल नहीं मिलता है फिर भी पेट्रोल की कीमतें काफी कम हैं। आइजोल में पेट्रोल की कीमतें 68.24 पैसे प्रतिलीटर है। अगर इसकी तुलना पश्चिम बंगाल से करें तो ये काफी कम हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.93 रुपए प्रति लीटर है। इस लिहाज से देखा जाए तो आइजोल में पेट्रोल की कीमतें कोलकाता के मुकाबले करीब 7 रुपए तक कम हैं।
अगरतला में पेट्रोल की कीमतें
एक अन्य उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा भी इस लिस्ट में शामिल है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पेट्रोल की कीमतें बाकी राज्यों के मुकाबले कम हैं। त्रिपुरा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 68 रुपए 11 पैसे है। यहां आइजोल से भी 13 पैसे कम कीमत पर पेट्रोल की बिक्री हो रही है। त्रिपुरा के मुकाबले में हम अगर असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी से इसकी तुलना करें तो यहां कीमतें काफी कम दिखेंगी। असम में पेट्रोल की कीमतें 74.49 रुपए प्रति लीटर है। वहीं अगरतला में पेट्रोल की कीमत 68 रुपए 11 पैसे है। दोनों राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में फर्क करीब 6 रुपए का है।
ईटानगर में पेट्रोल की कीमतें
रुख करते हैं एक अन्य उत्तरपूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश का जहां पेट्रोल की कीमतें अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत कम हैं। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में पेट्रोल की कीमतें ईटानगर में भी पेट्रोल की कीमतें, आईजोल और अगरतला के समरुप ही हैं। ईटानगर में पेट्रोल की कीमतें 68 रुपए 31 पैसे हैं। जबकि आइजोल में पेट्रोल की कीमतें 68 रुपए 24 पैसे और अगरतला में पेट्रोल की कीमतें 68 रुपए 11 पैसे हैं।
पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमतें
देश के सुदूर समुद्री सीमा में बसे केंद्रशासित राज्य पोर्ट-ब्लेयर में पेट्रोल की कीमतें अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम हैं। पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल की कीमतें 62 रुपए 36 पैसे हैं। पोर्ट ब्लेयर की कीमतें किसी भी अन्य राज्य या शहर की कीमतों से बहुत कम हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यहां की जनसंख्या काफी कम है।
सिलवासा और दमन में पेट्रोल की कीमतें
केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में पेट्रोल की कीमतें 70 रुपए 23 पैसे हैं। यहां भी पेट्रोल की कीमतें अन्य राज्यों के मुकाबले औसतन कम हैं। इस तरह से दमन और दीव में भी पेट्रोल की कीमतें सिलवासा की ही तरह काफी कम हैं। दमन में पेट्रोल की कीमतें 70.16 रुपए प्रति लीटर है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमतें
सिलवासा और दमन के मुकाबले एक अन्य केंद्रशासित प्रदेश है चंडीगढ़ जहां पेट्रोल की कीमतें हरियाणा और पंजाब दोनों से ही राज्यों से कम हैं। चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमतें 69 रुपए 43 पैसे है। जबकि पंजाब में पेट्रोल की कीमतें 75 रुपए 9 पैसे हैं, वहीं गुरुग्राम (गुड़गांव) में पेट्रोल की कीमतें 70 रुपए 12 पैसे हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़ दोनों ही राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है और साथ ही केंद्रशासित प्रदेश भी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
