पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के मालिक बाबा रामदेव अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन आईपीएल क्रिकेट मैच में नहीं देंगे। बाबा रामदेव का मानना है कि क्रिकेट खासतौर पर IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) विदेशी खेल है। पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण के अनुसार आईपीएल जैसे खेल उपभोक्तावाद को बढ़ावा देते हैं और बहुराष्ट्रीय कंपनियां इन्हें स्पॉन्सर करती हैं। पतंजलि कबड्डी और कुश्ती जैसे देसी खेलों से जुड़े आयोजनों में अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करेगी और उन्हें इस तरह से बढ़ावा देगी।
देश का रोमांचक खेल है आईपीएल
आपको बता दें कि आईपीएल क्रिकेट का सबसे आकर्षक और अमीर अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। 2018 का टी-20 मैच 15 दिनों मे शुरु होने जा रहा है। तो वहीं पतंजलि देश की उन FMCG कंपनियों में से है, जो विज्ञापन पर काफी पैसा खर्च करती है। विज्ञापन पर इसका सालाना बजट 570-600 करोड़ रुपए है। पतंजलि प्रिंट मीडिया, डिजिटल और सोशल मीडिया दोनों पर काफी एड दे रही है, लेकिन वह IPL में एड देने से मना कर दी है।
कबड्डी, रेसलिंग को कर चुकी है स्पॉन्सर
बता दें कि पिछले साल पतंजलि ने प्रो-रेसलिंग को स्पॉन्सर किया था। यह कंपनी दो साल पहले कबड्डी वर्ल्ड कप को भी को-स्पॉन्सर की थी। बालकृष्ण के अनुसार हम भारतीय खेलों में निवेश जारी रखेंगे। ऐसे खेल जो देश की संस्कृति का प्रचार करते हों उन खेलों के लिए हम हमेशा विज्ञापन देंगे।
क्रिकेट को विदेशी खेल कहना है गलत
पतंजलि आयुर्वेद के प्रोडक्ट अमेजन के साथ-साथ अब पतंजलि की खुद की ऑनलाइन वेबसाइट पर भी मिलते हैं। आईपीएल को लेकर पतंजलि के इस बड़े फैसले पर देश के बड़े कम्युनिकेशन ग्रुप मैडिसन वर्ल्ड के प्रेसिडेंट के अनुसार क्रिकेट को विदेशी खेल कहना गलत होगा, और न ही आप भारतीय क्रिकेट बोर्ड को विदेशी बता सकते हैं।
कमाई के मामले में HUL से आगे निकलने का लक्ष्य
रामदेव की पतंजलि ने अगले साल तक देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर से आगे निकलने का लक्ष्य तय किया है। पतंजलि अब लगभग डेली यूज के हर प्रोडक्ट बेचती है। वित्त वर्ष 2017 में कंपनी की सेल्स 10,561 करोड़ रुपए थी, जो हिंदुस्तान लीवर की एक तिहाई थी। वित्त वर्ष 2012 में पतंजलि की आमदनी 453 करोड़ रुपए थी, जो 2017 तक 20 गुना की बढ़ोत्तरी के साथ 10,561 करोड़ रुपए हो गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
