दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमतें चॉकलेट से भी कम हैं। आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में जहां पेट्रोल की कीमतें बहुत कम हैं।
भारत में पेट्रोल की कीमतों को लेकर हमेशा हाहाकार मचा रहता है। एक तरफ हम पेट्रोल के बढ़ते दाम से हम लोग परेशान रहते हैं, वहीं दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमतें चॉकलेट से भी कम हैं। आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में जहां पेट्रोल की कीमतें बहुत कम हैं।
ओमान
लिस्ट में 10वें स्थान पर है ओपेक देशों में शामिल ओमान, ओमान में अभी पेट्रोल की कीमतें 0.30 ओमान रियाल है। जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 33 रुपए बनती है। ओमान में पेट्रोल की कीमत 33 रुपए है।
कतर
लिस्ट में 9वें स्थान पर है कतर, कतर में भी पेट्रोल की कीमतें बहुत कम है। कतर में पेट्रोल की कीमतें 1.80 कतरी रियाल है। इसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 32 रुपए होती है। कतर में इस समय एक लीटर पेट्रोल की कीमत 32 रुपए है।
तुर्कमेनिस्तान
लिस्ट में 8वें स्थान पर है तुर्कमेनिस्तान, तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल की कीमतें बहुत कम हैं। यहां पेट्रोल की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय की जाती हैं। एक लीटर पेट्रोल की कीमत तुर्कमेनिस्तान में 0.43 अमेरिकी डॉलर है जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 28 रुपए बनती है।
बहरीन
लिस्ट में 7वें स्थान पर है बहरीन, बहरीन भी तेल निर्यात करने वाले देशों में शामिल है। बहरीन में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.14 बहरीनी दिनार है। इसे रुपए में बदलें तो एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.17 रुपए है।
कुवैत
लिस्ट में 6ठे स्थान पर है कुवैत, कुवैत ओपेक देशों में शामिल है। यहां से बड़ी मात्रा में भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को तेल की सप्लाई करता है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.11 कुवैती दिनार है। जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 23.89 रुपए बनती है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 23.89 रुपए प्रति लीटर है।
अल्जीरिया
लिस्ट में 5वें नंबर पर है अफ्रीकी देश अल्जीरिया। ये देश यूरोपीय देशों की जल सीमा से सटा हुआ है। अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमतें अभी 40.30 अल्जीरियन दिनार है जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 23 रुपए बनती है। अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमतें 23 रुपए है।
मिस्र
लिस्ट में चौथे स्थान पर है इजिप्ट यानि कि मिस्र, मिस्र में पेट्रोल की कीमतें बहुत कम है। मिस्र में पेट्रोल की कीमतें 3.6 इजिप्शियन पॉउंड है। जिसे अगर रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 13.52 रुपए बनती है। मिस्र में पेट्रोल की कीमत 13.52 रुपए प्रति लीटर है।
लीबिया
लिस्ट में तीसरे स्थान पर है लीबिया, लीबिया में भी पेट्रोल की कीमतें बहुत कम हैं। यहां भी पेट्रोल की कीमतों को अमेरिकी डॉलर के हिसाब से तय होती है। लीबिया में पेट्रोल की कीमत 0.14 प्रति लीटर है। इसे भारतीय रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 9 रुपए 11 पैसे बनती है।
सउदी अरब
लिस्ट में दूसरे स्थान पर है सउदी अरब, सउदी में भी पेट्रोल की कीमतें बहुत कम हैं। सउदी पूरी दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई करता है। सउदी में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 0.47 सउदी रियाल है। इसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 8.16 रुपए बनेगी।
वेनेजुएला
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रो वेनेजुएला में मिलता है। यहां पेट्रोल की कीमतें इतनी सस्ती हैं कि आपको भरोसा नहीं होगा। वेनजुएला में पिछले 20 सालों से पेट्रोल के दाम में परिवर्तन नहीं हुआ है। 20 साल बाद जब दाम बढ़े तो इसकी कुल कीमत 0.1 अमेरिकी डॉलर के बराबर हुई हैं। अब अगर 0.1 डॉलर को भारतीय रुपए में बदलें को इसकी कुल कीमत 1.74 रुपए है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications