केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की खबरों का शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ा है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में 510 अंको की बड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी की कमजोरी आई है। सेंसेक्स 510 अंक गिरकर 33 हजार 176 अंको पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 165 अंक गिरकर 10,195 पर हुआ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.9 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।
मिडकैप शेयरों में ओबेरॉय रियल्टी, रिलायंस इंफ्रा, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पावर और रिलायंस कैपिटल 4.5-3.7 फीसदी तक लुढ़के हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, राजेश एक्सपोर्ट्स, सीजी कंज्यूमर, पीरामल एंटरप्राइजेज और एमएंडएम फाइनेंशियल 4.3-0.5 फीसदी तक चढ़े हैं।
आपको बता दें कि शेयर बाजार पर दिल्ली में चल रही सियासत का भी असर पड़ा है। एनडीए से अलग होने के बाद टीडीपी ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान किया है, जिसका कई दलों ने समर्थन किया है। हालांकि इस मामले में अभी प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी कुछ नहीं कहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications