अब शहरों में मकान मालिक लोगों से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। केंद्र सरकार जल्द ही ऐसा कानून लाने जा रही है जिसमें किराया नीति पर विचार किया जा रहा है। आवासीय मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने मंत्रालयों से परामर्श के बाद किराया नीति लागू करने की बात कही है।

आवासीय व शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फिक्की द्वारा सस्ते आवास पर आयोजित सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "किराया नीति जल्द जारी की जाएगी। किराया नीति पर परामर्श चल रहा है। हमने मुख्यमंत्रियों से परामर्श किया है। हम कुछ अन्य मंत्रियों से भी सलाह लेंगे।"
हालांकि उन्होंने किराया नीति जारी होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई। परामर्श के बाद किराया नीति को मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। आपको बता दें कि भारत के बड़े शहरों में लोगों से मनमाना किराया और एडवांस डिपॉजिट की राशि ली जाती है जो कई बार लोगों के लिए देना बहुत कठिन हो जाता है।
दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर जैसे शहरों में किराए को लेकर किसी तरह की एकरुपता नहीं है। इसमे लोगों से मनमाना किराया वसूलना, उनसे मनमाना एडवांस डिपॉजिट लेने जैसी चीजें शामिल रहती हैं। अब अगर किराया नीति लागू होती है तो इससे किराए का घर लेकर रहने वाले लोगों को काफी आराम मिल सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
