रिलायंस जियो जब से मार्केट में आया है तब से भारत में टेलीकॉम इंडस्ट्री जैसे हिल सी गई है। पर क्या आप जानते हैं कि यह आइडिया किसका था? शायद आप सोच रहे होंगे कि मुकेश अंबानी का, पर ऐसा नहीं है। मुकेश अंबानी को यह आइडिया उनकी लाडली इकलौती बेटी ईशा अंबानी ने दिया था। इसका खुलाशा खुद मुकेश अंबानी ने किया। रिलायंस इंडस्ट्री को ड्राइवर्स ऑफ चेंज अवॉर्ड मिलने के मौके पर मुकेश अंबानी ने बताया कि ईशा ने 2011 में उन्हें जियो का आइडिया दिया था।

जियो का आइडिया आने के बाद से रिलायंस ने भारत के मोबाइल मार्केट में 31 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। 2016 में शुरु हुए जियो ने टेलिकॉम मार्केट में एंट्री के साथ ही तहलका मचा दिया और दूसरी कंपनियों को प्राइस वॉर में उतरने पर मजबूर कर दिया। शुरुआती महीनों में फ्री कॉल्स और डाटा देकर जियो जल्द ही टेलिकॉम मार्केट में छा गया।
अंबानी ने बताया कि ईशा ने जब 2011 में यह आइडिया दिया तब वह येल यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं और छुटि्टयों में घर आई हुईं थीं। कॉलेज का कुछ काम करते हुए उन्होंने कहा कि पापा घर का इंटरनेट बहुत बुरा है। उसी समय ही जियो के बारे में सोचा गयाा और जियो की नींव पड़ी। उन्होंने कहा कि ईशा और उसका जुड़वा भाई आकाश भारत की युवा पीढ़ी हैं और ये जेनरेशन बेस्ट बनने के लिए बहुत इंतजार नहीं करना चाहती है। इन युवाओं ने मुझे बताया कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट वह तकनीकि है जिससे भारत को दूर नहीं रखा जा सकता।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
