देश में नोटबंदी हुए 1 साल से अधिक वक्त बीत चुका हैं पर अभी तक देश के सबसे धनी मंदिर के पुराने नोट नहीं बदले गए हैं। दक्षिण भारत के राज्य आंध्रप्रदेश में स्थित श्री तिरुपति तिरुमला देवोस्थानम बालाजी मंदिर की संस्था ने आरबीआई से पुराने नोटों को बदलने के लिए मदद मांगी है। इस विषय में मंदिर की टीटीडी ने संस्था ने RBI को पत्र भी लिखा है।
मंदिर ट्रस्ट ने RBI को लिखा पत्र
टीटीडी ट्रस्ट के मुताबिक अभी भी उनके पास 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों को मिलाकर 25 करोड़ रुपए पड़े हुए हैं। मंदिर के मुताबिक दर्शन के लिए आने वाले तमाम भक्तों ने नोटबंदी के दौरान नोट बदलने की सीमा खत्म हो जाने के बाद भी हुंडी में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट डाले हैं जो कि अब मंदिर के लिए सिर दर्द बन चुका है।
पहले भी RBI को लिख चुके हैं पत्र
इस विषय में मंदिर पहले भी आरबीआई को पत्र लिख कर नोटों को बदलने की अपील कर चुका है। जिसके जवाब में RBI ने स्पष्ट तौर पर मंदिर को नोट बदलने के लिए मना कर दिया था। आरबीआई की दलील थी कि इससे तमाम लोग आरबीआई पर नोट बदलने के लिए दबाव बनाएंगे जिसे संभालना कठिन हो जाएगा। वहीं आरबीआई ने ये भी कहा कि जब तक समय था तब तक पैसे बदल सकते थे उसके बाद किसी तरह की नरमी नहीं दिखाई जा सकती है।
2 लाख लोगों को नोटिस
हाल ही में नोटबंदी से जुड़ी एक खबर आई थी, जिसके मुताबिक यदि आपने नोटबंदी के दौरान अपने बैंक खाते में 15 लाख रुपए जमा कराए हैं तो अब आयकर विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद बैंक खातों में 15 लाख रुपए से अधिक रकम जमा करने वाले दो लाख लोगों को नोटिस जारी किया है।
कार्रवाई के संकेत
समाचार एजेंसियों के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए विभिन्न समाचार माध्यमों ने लिखा है कि, इनकम टैक्स की जांच में पाया है कि नोटबंदी के बाद दिसंबर और जनवरी के बीच करीब 1.98 लाख लोगों ने अपने खाते में भारी 15 लाख या फिर इससे ज्यादा रकम जमा की थी। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत उन्हें दिसंबर और जनवरी में नोटिस जारी किया गया है।
3 हजार लोगों को टैक्स चोरी का नोटिस
खबरों के मुताबिक सीबीडीटी ने साफ किया है कि जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है यदि उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया तो उन खाता धारकों के खिलाफ विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीबीडीटी ने इस दौरान लगभग 3,000 लोगों के खिलाफ टैक्स चोरी, देरी से टैक्स भरने समेत कई मामले दर्ज किए गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications