पंजाब नेशनल बैंक में घोटालों का सफर जैसे रुक ही नहीं रहा है। तभी तो आए दिन कोई न कोई फ्रॉड सामने आ रहा है। अब पीएनबी के मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच से करीब 9.9 करोड़ रुपए का एक और फ्रॉड सामने आया है। CBI ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीएनबी की इसी ब्रांच ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से जुड़ा करीब 13 हजार करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है। सीबीआई के अनुसार इस मामले में चांदरी पेपर एंड अलायड प्रोडक्ट्स एंड प्राइवेट लिमिटेड को फर्जी तरीके से एलओयू जारी किया गया।
रिटायर्ड कर्मचारियों के खिलाफ FIR
सीबीआई के अनुसार पीएनबी के रिटायर्ड कर्मचारी गोकुलनाथ शेट्टी और ब्रांच के सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात के खिलाफ जांच एजेंसी ने नई एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में सीआई ने कंपनी और उसके डायरेक्टर्स को भी आरोपी बनाया है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी मामले में इन दोनों बैंक कर्मचारियों के खिलाफ सीबीआई ने FIR दर्ज किया है।
कंपनी के डायरेक्टर के साथ मिलकर रचा खेल
9 मार्च को FIR दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने कई जगहों पर छापेमारी की है। सीबीआई का आरोप है कि गोकुलनाथ शेट्टी और मनोज खरात ने कंपनी के डायरेक्टर आदित्य रासिवासिया और ईश्वरदास अग्रवाल के साथ मिलकर यह आपराधिक खेल खेला।
शेयर बाजार की रिर्पोट से मिली थी जानकारी
14 फरवरी को पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच के कुछ अधिकारियों से जारी फर्जी लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग्स के जरिए 11,200 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया था। इसकी जानकारी पीएनबी की ओर से शेयर बाजार को दी गई रिर्पोट से मिली थी। बाद में फर्जीवाड़े की रकम बढ़कर 13,000 करोड़ रुपए हो गई।
एसबीआई एंटवर्प के फेवर में जारी हुए थे LoU
जांच एजेंसी का आरोप है कि पीएनबी के इस फ्रॉड में एसबीआई एंटवर्प, बेल्जियम के फेवर में 1.4 मिलियन डॉलर के LoU जारी किए गए। इन एलओयू के पेमेंट की तारीख 20 जनवरी 2020 थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
