पिछले एक दो महीने से सोने की मांग में काफी कटौती हुई है। जिसके चलते सोने का भाव लगातार गिर रहा है। बुधवार को जहां कई दिनों के बाद सोने के दाम में थोड़ा बढ़ोत्तरी देखी गई थी, तो वहीं गुरुवार को फिर दाम गिर गए। कारोबारियों के अनुसार हाजिर बाजार में स्थानीय खुदरा विक्रेताओं और आभूषण निर्माताओं की कमजोर मांग से सराफा भाव गिरा है। तो वहीं विदेशी बाजारों में भी कमजोर रुख से कीमतों पर दबाव देखा गया है।
दिल्ली में सोने का दाम
ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से कम मांग के चलते दिल्ली के सराफा बजार में आज सोना 65 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का की कीमत भी 160 रुपए गिरकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।
ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम
ग्लोबल मार्केट में लंदन में सोना 0.11 प्रतिशत टूटकर 1,322 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 0.21 प्रतिशत गिरकर 16.47 डॉलर प्रति औंस रही। दिल्ली के सराफा बजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 65-65 रुपए की गिरावट देखी गई। यह क्रमश: 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। आपको बता दें कि कल यानी की बुधवार को सोने के भाव में 65 रुपए का सुधार आया था।
गिन्नी की कीमत
फिलहाल, 8 ग्राम की प्रत्येक गिन्नी की कीमत 24,800 रुपए ही रही। तैयार चांदी के भाव में भी 160 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। यह 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर हुई। साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी का भाव भी 230 रुपए टूटकर 38,770 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। फिलहाल चांदी के सिक्कों का भाव अपरिवर्तित रहा।
देखें अपने शहर में सोने-चांदी का दाम
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications