घरेलू विमान कंपनियों इंडिगो और गोएयर ने प्रैट एंड व्हिटनी इंजन वाले विमानों की उड़ान पर रोक लगाए जाने के बाद आज तीसरे दिन कटौती के साथ परिचालन जारी रखा। दोनों कंपनियों ने बुधवार को करीब 50 उड़ानें रद्द की हैं। कुल रद्द 48 उड़ानों में से 42 उड़ानें इंडिगो और 6 गो एयर की है।

समाचार एजेंसियों के हवाले प्रकाशित हुई खबरों के मुताबिक, कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दी जानकारी में कहा कि इंडिगो ने14 मार्च के लिये42 उड़ानों को रद्द किया है। इनमें मुंबई, कोलकाता, पुणे, जयपुर, श्रीनगर, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, देहरादुन, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत अन्य जगहों के लिए उड़ानें शामिल हैं।
दूसरी विमान कंपनी गोएयर ने कहा कि उसने आज कुल6 उड़ानों को रद्द किया है। कल उसने18 उड़ानों को रोक दिया था। आपको बता दें कि, विमानन नियामक डीजीसीए ने एक खास सीरीज के प्रैट एंड व्हिटनी इंजन वाले11 ए-320 नियो विमानों की उड़ानों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। नियामक के फैसले के बाद दोनों कंपनियों ने उड़ानोंपर रोक लगायी है जिसकेकारण हजारों यात्रियों दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
कल, इंडिगो और गोएयर ने65 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं। दोनों कंपनियों ने कहा कि वे यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिये कदम उठा रही हैं, जिन यात्रियों की टिकट रद्द की गई उन्हें वैकल्पिक उड़ान में टिकट बुकिंग करने के साथ- साथ बिना किसी अतिरिक्त लागत के टिकट रद्द करने या अपनी यात्रा पुनर्निर्धारित करने का विकल्प दिया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
