यूनिवर्सल एकाउंट नम्बर (UAN) पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य EPFO में उपलब्ध विवरण की जानकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर से मिस्ड कॉल देकर प्राप्त कर सकते हैं। यदि सदस्य का यूएएन किसी भी एक बैंक खाते, आधार और पैन से जुड़ा हुआ है तो सदस्य को अंतिम योगदान और भविष्य निधि बचत यानी की PF का विवरण मिल सकता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूनिफाइड पोर्टल का यूएएन सक्रिय होना चाहिए।
फ्री में मिलेगी सर्विस
सदस्य के लिए यह सेवा मुफ्त उपलब्ध है। इसके अलावा इन सेवाओं का लाभ गैर स्मार्ट फोनों से भी उठाया जा सकता है। भविष्य निधि बचत और अंतिम भुगतान की जानकारी के लिए मिस्ड कॉल और एसएमएस सेवा से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उमंग एप पर भी उपलब्ध है।
इस नंबर पर मिलेगी मिस्डकॉल सर्विस
मिस्डकॉल सर्विस प्राप्त करने के लिए 011-22901406 पर अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर से मिस्डकॉल देना होगा। 011-22901406 पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर से मिस्ड कॉल देने पर दो घंटियां बजने के बाद फोन स्वत: कट जाएगा। बदले में ईपीएफओ भविष्य निधि के अंतिम योगदान और उपलब्ध केवाईसी सूचना के साथ सदस्य की बचत का विवरण भेजेगा।
इस नंबर पर मिलेगी एसएमएस सर्विस
यूएएन सक्रिय सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर से 7738299899 पर एसएमएस भेजकर ईपीएफओ के पास उपलब्ध बचत और नवीनतम पीएफ योगदान की जानकारी ले सकते हैं। सदस्य को ‘EPFOHO UAN' लिखकर 7738299899 पर एसएमएस भेजना होगा।
10 भाषाओं में है सुविधा
यह सुविधा 10 भाषाओं यानि अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बांग्ला में उपलब्ध है। अंग्रेजी को छोड़कर किसी भी भाषा एसएमएस प्राप्त करने के लिए चुनी गई भाषा के पहले तीन शब्द UAN के बाद डालने होंगे। उदाहरण के लिए तेलुगु में एसएमएस प्राप्त करने के लिए एसएमएस ‘EPFOHO UAN TEL' लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।
मिस्डकॉल हो या एसएमएस आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही भेजना होगा। तभी आपको यह सुविधा मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications