देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को नए साल में एक खुशखबरी दी है। बैंक ने खाते में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगनी वाली पेनाल्टी में कटौती की है। बैंक ने मिनिमम बैलेंस पर लगने वाले चार्ज में 75 प्रतिशत तक की कमी की है। ये कटौती सेविंग अकाउंट पर लागू होगी। आपको बता दें कि नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
15 रुपए से ज्यादा नहीं देनी होगी पेनाल्टी
मिनिमम बैलेंस में लगने वाले चार्ज में 75 फीसदी की कमी करने पर अब कस्टमर को सिर्फ 15 रुपए ही पेनाल्टी के तौर पर देने होंगे। आपको बता दें कि अभी तक अधिकतम पेनाल्टी 50 रुपए देनी होती थी। तो आइए इस बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं।
शहर और गांव में इस तरह से होगी कटौती
मेट्रो और शहरी इलाकों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर चार्ज 50 रुपए से घटाकर 15 रुपए कर दिया गया है। छोटे शहरों मे यह 40 रुपए से घटाकर 12 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर अब 40 रुपए के बदले 10 रुपए ही चार्ज लगेगा। इन चार्जेस में जीएसटी अलग से लगेगा।
25 करोड़ खाताधारकों को मिलेगा लाभ
स्टेट बैंक के इस कदम से 25 करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा। अभी एसबीआई में करीब 41 करोड़ सेविंग अकाउंट है। इसमें 16 करोड़ खाते प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए हैं। बैंक ने ग्राहकों को फ्री में रेगुलर सेविंग अकाउंट को बेसिक सेविंग अकाउंट में बदलने की सुविधा भी दी है।
होली में महंगे किए थे लोन
आपको अगर याद हो तो एसबीआई ने हाल ही में डिपॉजिट रेट और लैंडिंग रेट में बढ़ोत्तरी की थी। हाल ही में एसबीआई ने लोन की दरें 0.25 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी। तो वहीं MCLR की दरों में भी बढ़ोत्तरी की थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
