भारतीय रेलवे के द्वारा महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आयी है। अब महिलाओं को ट्रेन में एक खास सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसके तहत महिला यात्रियों के लिए लोअर बर्थ का कोटा तय कर दिया गया है। यह सुविधा विभिन्न श्रेणी के कोच में अलग-अलग संख्या के अनुसार प्रदान की गई है। जी न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के सभी स्लीपर क्लास वाले कोच में 6-6 बर्थ अनिवार्य तौर महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
गरीब रथ
आपको बता दें कि गरीब रथ के थर्ड एसी कोच में भी 6 बर्थ का निर्धारण किया गया है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के थर्ड एसी एवं सेकंड एसी कोच में 3-3 बर्थ रिजर्व किया गया है।
राजधानी और दुरंतो
जी न्यूज वेब पोर्टल में आगे जानकारी देते हुए बताया गया है कि राजधानी और दुरंतो के साथ पूरी तरह से एसी ट्रेनों के थर्ड एसी में 4 लोअर बर्थ का कोटा तय किया गया है। इसी तरह मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी क्लास में तीन लोअर बर्थ को आरक्षित किया गया है। महिला यात्रियों को लोअर बर्थ सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की आईटी शाखा क्रिस द्वारा रिजर्वेशन सिस्टम में नए सॉफ्टवेयर को विकसति किया जा रहा है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
उम्र के हिसाब से मिलेगी प्राथमिकता
रेलवे अब एक ऐसा सिस्टम विकसित कर रहा है, जिसमें वेटिंग टिकट को कंफर्म करने में महिलाओं को उनकी उम्र के हिसाब से प्राथमिकता दी जाएगी। तो वहीं ट्रेनों में बर्थ खाली रहने पर टीटी भी महिलाओं को ही पहले बर्थ देंगे। साथ ही ग्रुप में सफर करने वाली महिलाओं को उम्र के हिसाब से बर्थ दी जाएगी।
IRCTC में जल्द मिलेगी सुविधा
IRCTC से टिकट बुक करने पर बुजुर्ग यात्रियों को लोअर बर्थ देने का सिस्टम लागू कर दिया है। टिकट बुक कराने के दौरान लोअर बर्थ व सीनियर सिटीजन का नया विकल्प जोड़ा गया है। इसे चुनने वाले बुजुर्ग यात्रियों को लोअर बर्थ मिलने की गारंटी रहेगी। इसके बाद अब नए सिस्टम में लोअर बर्थ की सुविधा गर्भवती महिलाओं को भी मिलेगी। ई-टिकट बुकिंग में इसे भी शामिल किया जाएगा और इसके लिए अलग से कॉलम या विकल्प होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में रेलवे के आरक्षण टिकट काउंटर से बुकिंग कराने पर लोअर बर्थ की सुविधा मिल रही है। जल्द ही इसे IRCTC की साइट में भी अपडेट किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications