अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा आयातित समानों पर शुल्क लगाने या फिर बढ़ाने के एलान के बाद से तमाम एशियाई देश परेशान हैं। इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया समेत कई देश शामिल हैं। वहीं इन सबसे अलग चीन अपनी नई नीति बनाने के संकेत दे चुका है। हालांकि चीन ने ये भी साफ किया है कि वह अमेरिका के साथ किसी किस्म का ट्रेड वॉर नहीं चाहता है।
चीनी वाणिज्य मंत्री का बयान
खबरों के मुताबिक, चीन के वाणिज्य मंत्री झोंग शान ने कहा कि, चीन का अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध का कोई इरादा नहीं है और न ही वह उसे शुरू करेगा। लेकिन, साथ ही उन्होंने कहा कि उनका देश संबंधित चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है और वह हर स्थिति में राष्ट्रीय व चीनी लोगों के हितों की रक्षा करेगा।
व्यापार युद्ध का कोई विजेता नहीं होता: चीन
झोंग ने 13वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के पहले सत्र के इतर एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि व्यापार युद्ध का कोई विजेता नहीं होता, इससे केवल दो देशों और बाकी दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम बचते हैं।
ट्रंप ने इस्पात, एल्यूमीनियम पर लगाई इंपोर्ट ड्यूटी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इस्पात आयात पर 25 फीसदी और एल्यूमीनियम पर 10 फीसदी शुल्क लगाने का निर्णय लिया है जिसमें कनाडा और मैक्सिको के लिए शुरुआती छूट दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि इसी तरह के परिणाम वार्ता के जरिए अन्य देशों द्वारा भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
दोनों देशों की मांग अलग-अलग है: चीन
चीनी वाणिज्य मंत्री झोंग ने आगे कहा कि, वित्तीय, दूरसंचार, ऑटोमोबाइल, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में बाजार खोलने के लिए दोनों देशों की अपनी-अपनी स्थितियों के तहत अलग-अलग मांग है। मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों को आर्थिक संवाद नहीं रोकना चाहिए और आदान-प्रदान को जारी रखना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
