कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार से काफी उम्मीदें नजर आ रही हैं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही सोमवार को अच्छे से ओपनिंग की है। फिलहाल, सेंसेक्स 298 अंक यानि की 0.9 प्रतिशत मजबूती के साथ 33,605 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी 94 अंक यानी की 0.9 प्रतिशत की उछाल के साथ 10,321 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 प्रतिशत तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.75 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। तो वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75 प्रतिशत तक मजबूत दिख रहा है।
इसके अलावा FMCG, IT, फार्मा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,385 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि, पीएसयू बैंकों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है।
बात करें अगर दिग्गज शेयरों की तो आईटीसी, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंडियाबुल्स, हाउसिंग, अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा और इंफोसिस 2.9-1.5 प्रतिशत तक उछले हैं। तो वहीं एसबीआई, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स डीवीआर पर दबाव नजर आ रहा है।
टूटने वाले शेयरों में रिलायंस कम्यूनिकेशन, अडानी इंटरप्राइजेज, सेल, केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
