सभी जानते हैं कि फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में जारी हुई फोर्ब्स की लिस्ट में मार्क जकरबर्ग को पांचवा स्थान मिला है। हैरत की बात ये है कि जकरबर्ग सिर्फ 1 डॉलर की सैलरी लेते हैं इसके बाद भी दुनिया के अग्रणी धन कुबेरों में शुमार हैं।
सिर्फ $1 की सैलरी
यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि भले ही मार्क जकरबर्ग सिर्फ 1 डॉलर की सेलरी लेते हों फिर भी उनके फेसबुक कंपनी के 8 प्रतिशत शेयरों का मालिकाना हक है और कंपनी पर उनका 100 प्रतिशत कंट्रोल है।
दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं मार्क
फोर्ब्स की लिस्ट में मार्क जकरबर्ग को पांचवा स्थान मिला है। लिस्ट में मार्क जकरबर्ग की कुल संपत्ति 71 अरब डॉलर यानि कि 4.61 लाख रुपए है। मार्क जकरबर्ग ने खुद ही इस बात का एलान किया था कि वह सिर्फ 1 डॉलर की सैलरी लेंगे। इसके बाद भी मार्क जकरबर्ग की संपत्ति हर साल बढ़ती जा रही है।
कंपनी के प्रदर्शन से हुआ फायदा
मार्क की संपत्ति साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंचने के पीछे उनकी कंपनी का बेहतर प्रदर्शन है। पिछले कुछ दिनों में फेसबुक ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि उन्हें बोनस के तौर पर मिलने वाली रकम में भी बढ़ोतरी हुई है।
तेजी से फैल रहा है फेसबुक का नेटवर्क
आपको बता दें कि चीन और नॉर्थ कोरिया को छोड़कर फेसबुक का पूरी दुनिया में तेजी से विस्तार हो रहा है। अगर यूजर्स के लिहाज से देखा जाए तो फेसबुक यूज करने वाले लोगों की संख्या चीन की पूरी जनसंख्या से भी ज्यादा है। यही कारण है कि फेसबुक बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है।
फेसबुक के मुनाफे से अमीर बने मार्क
वहीं फेसबुक के अच्छे प्रदर्शन का असर उसके शेयरों पर भी पड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में फेसबुक ने लगातार मुनाफा कमाया है जिससे कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग को तगड़ बोनस मिला है। फेसबुक के ही प्रदर्शन के कारण ही मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में तेजी से इजाफा हो रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications