रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर भारती एयरटेल पर जुर्माना लगाया है। इस बार जुर्माना एयरटेल के पेमेंट बैंक पर लगाया गया है। यह जुर्माना पूरे 5 करोड़ रुपए का है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जुर्माना बैंकिंग ऑपरेशंस से जुड़े दिशा-निर्देश और अपने KYC नियमों के उल्लंघन करने के कारण लगाया है। यह पेनाल्टी एयरटेल बैंक के दस्तावेजों की जांच करने के बाद लगाया है। जांच में RBI ने यह पाया है कि कस्टमर की ओर से बिना किसी अनुमति के लोगों के खाते खोले गए।
7 मार्च को लगाया गया है जुर्माना
रिजर्व बैंक की ओर से एक बयान में यह कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 मार्च 2018 को एयरटेल पेमेंट बैंक लिमिटेड पर 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना केवाइसी के दिशा निर्देशों के अवहेलना करने पर लगाया गया है। यहां तक की ग्राहकों ने यह शिकायत की थी कि उनकी अनुमति के बिना उनके खाते खोले गए। यह खबरें अभी कुछ दिन पहले ही आयीं थीं, जिस पर रिजर्व बैंक ने 20 से 22 नवंबर 2017 को बैंक का पर्यवेक्षण दौरा भी किया था।
15 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक के द्वारा 15 जनवरी को ही कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, और बैंक के उत्तर का आंकलन करने के बाद उस पर यह मौद्रिक जुर्माना लगाने का निर्णय किया। तो वहीं कुछ दिनों पहले ही नोटबंदी से जुड़े निदेशों का पालन नहीं करने पर भी आरबीआई ने एसबीआई पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। पिछले साल जनवरी में ही एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपनी शुरुआत की थी।
ग्राहकों ने लगाया था आरोप
गौरतलब है कि पिछले दिनों की ही एयरटेल पर ग्राहकों ने आरोप लगाया था कि मोबाइल नंबर का आधार वेरिफिकेशन के दौरान कंपनी ने ग्राहकों के एयरटेल पेमेंट्स बैंक में खुद ही खाता खोल दिया है। यह मामला तब सामने आया है जब एलपीजी सब्सिडी का अमाउंट उनकी ओर से निर्धारित बैंकों के बचत खाते की जगह एयरटेल पेमेंट्स में जमा होने लगा। वहीं, ज्यादातर ग्राहकों ने ऐसे पेमेंट ट्रांसफर होने की शिकायत की और कहा कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
अब क्या करेगी एयरटेल कंपनी
अब देखना यह है कि क्या भारती एयरटेल जुर्माना भरने के बाद केवाइसी अपडेट को लेकर गंभीर होता है या फिर वैसे ही लगातार काम करने और ग्राहकों के धोखाधड़ी की सिलसिला जारी रहता है। या फिर हो सकता है कि एयरटेल पेमेंट बैंक हमेशा के लिए बंद हो जाए।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications