गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखकर लगा कि बाजार अब संभल जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में 44.43 अंको की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 33,307.14 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 15.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,226.85 पर बंद हुआ।
इन शेयरों में दिखी गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी 1.17 प्रतिशत, टीसीएस 1.10 प्रतिशत, इंफोसिस 0.58 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनीलीवर 0.56 प्रतिशत और लार्सन एंड टूब्रो 0.54 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील 4.66 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स 2.91 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.85 प्रतिशत, सन फार्मा 1.67 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक 1.43 प्रतिशत।
निफ्टी का हाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 28.65 अंकों की तेजी के साथ 10,271.30 पर खुला और 15.80 अंकों या 0.15 प्रतिशत गिरावट के साथ 10,226.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,296.70 के ऊपरी और 10,211.90 के निचले स्तर को छुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 56.28 अंकों की गिरावट के साथ 15,987.27 पर और स्मॉलकैप 51.43 अंकों की गिरावट के साथ 17,305.92 पर बंद हुआ।
BSE के 14 सेक्टरों में गिरावट
बीएसई के 19 में से 5 सेक्टरों में तेजी रही जबकि 14 सेक्टरों में गिरावट देखी गई, इसमें सूचना प्रौद्योगिकी 0.55 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी 0.55 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुएं 0.16 प्रतिशत, उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं 0.16 प्रतिशत और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु 0.14 प्रतिशत शामिल रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु 1.94 प्रतिशत, आधारभूत सामग्री 1.09 प्रतिशत, बैंकिंग 0.77 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवाएं 0.61 प्रतिशत और बिजली 0.59 प्रतिशत।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
