भारत की जीडीपी की तुलना की खबरें आपको हर जगह मिल जाएगी। भारत की जीडीपी कितनी मजबूत है और कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है ये भी जानकारी आपको कहीं ना कहीं से मिल ही जाएगी। पर क्या आपको पता है कि भारत के राज्यों की जीडीपी दुनिया का कई बड़े देशों से ज्यादा है। इसमें पुर्तगाल, जॉर्डन, कुवैत और बांग्लादेश समेत तमाम देश शामिल हैं। तो आइए देखते हैं भारत के कौन से राज्य जीडीपी के मामले में दुनिया के किस देश से आगे हैं या फिर बराबर हैं।
बिहार
सबसे पहले बात करते हैं देश के संमृद्ध राज्य बिहार की। बिहार की जीडीपी 80 बिलियन डॉलर है यानि कि 5.15 लाख करोड़ रुपए। बिहार की तुलना श्रीलंका की जीडीपी के साथ कर सकते हैं। श्रीलंका की जीडीपी 80.591 बिलियन डॉलर है और ग्रोथ रेट 4.79 प्रतिशत है।
हरियाणा
हरियाणा की जीडीपी 95 बिलियन डॉलर है जो कि भारतीय रुपए में 6.18 लाख करोड़ रुपए है। हरियाणा की जीडीपी यूक्रेन की जीडीपी के आस-पास है। वर्तमान में यूक्रेन की जीडीपी 104 बिलियन डॉलर है।
नई दिल्ली
देश की राजधानी नई दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिला है। ज्यादातर राज्यों की तरह दिल्ली का भी बजट है और इसे दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार द्वारा पेश किया जाता है। दिल्ली की कुल जीडीपी 96 बिलियन डॉलर है। ये भी यूक्रेन की ही जीडीपी के आस-पास है। वर्तमान में यूक्रेन की जीडीपी 104 बिलियन डॉलर है।
आंध्र प्रदेश
तटीय राज्य आंध्र प्रदेश की जीडीपी 105 बिलियन डॉलर है जो कि करीब 7 लाख करोड़ रुपए के आस-पास है। आंध्रप्रदेश की जीडीपी की तुलना लैटिन अमेरिकी देश प्यूटोरिको से कर सकते हैं। प्यूटोरिको की जीडीपी 103.14 बिलियन डॉलर है जो कि आंध्र प्रदेश की जीडीपी से कम है।
तेलंगाना
आंध्र प्रदेश से अलग होकर बने राज्य तेलंगाना की जीडीपी मौजूदा दौर में आंध्रप्रदेश से ज्यादा है। तेलंगाना की वर्तमान जीडीपी 115 बिलियन डॉलर है जो कि 7.50 लाख करोड़ रुपए है। इसकी तुलना कुवैत की जीडीपी से कर सकते हैं। कुवैत की जीडीपी 113 बिलियन डॉलर है। इस लिहाज से तेलंगाना की जीडीपी कुवैत से अभी आगे है।
राजस्थान
राजस्थान की भी जीडीपी 7.50 लाख करोड़ रुपए यानि कि 115 बिलियन डॉलर है। राजस्थान की जीडीपी की तुलना कुवैत से कर सकते हैं। कुवैत की जीडीपी 113 बिलियन डॉलर है, जबकि राजस्थान की जीडीपी 115 बिलियन डॉलर है।
केरल
दक्षिण का छोटा सा राज्य केरल भी जीडीपी के मामले में कुवैत से आगे है। केरल की कुल जीडीपी 7.73 लाख करोड़ रुपए यानि कि 120 बिलियन डॉलर है।
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश की जीडीपी वर्तमान में 8.26 लाख करोड़ रुपए है जो कि 130 बिलियन डॉलर के बराबर है। मध्यप्रदेश की जीडीपी यूरोपी देश हंगरी से ज्यादा है। हंगरी की वर्तमान जीडीपी 124 मिलियन डॉलर है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की कुल जीडीपी 164 बिलियन डॉलर है जो कि 10.49 लाख करोड़ रुपए के बराबर है। पश्चिम बंगाल की जीडीपी की तुलना कतर से कर सकते हैं। कतर की जीडीपी 152 बिलियन डॉलर है जबकि पश्चिम बंगाल की जीडीपी 164 बिलियन डॉलर है।
कर्नाटक
कर्नाटक की जीडीपी 200 बिलियन डॉलर है जो कि 12.80 लाख करोड़ रुपए के बराबर है। कर्नाटक की जीडीपी की तुलना चेक रिपब्लिक से की जा सकती है। चेक रिपब्लिक की कुल जीडीपी 193 बिलियन डॉलर है।
तमिलनाडु
लिस्ट में चौथे स्थान पर है दक्षिण भारत का संमृद्ध राज्य तमिलनाडु है। तमिलनाडु की कुल जीडीपी 210 बिलियन डॉलर है। जीडीपी के लिहाज से तमिलनाडु देश का चौथा सबसे अमीर राज्य है। तमिलनाडु की जीडीपी की तुलना पुर्तगाल से कर सकते हैं। पुर्तगाल की कुल जीडीपी
205 बिलियन डॉलर है।
उत्तरप्रदेश
लिस्ट में तीसरे स्थान पर है देश का आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश है। उत्तर प्रदेश की कुल जीडीपी 230 बिलियन डॉलर है जो कि 14.89 लाख करोड़ रुपए के बराबर है। बांग्लादेश की जीडीपी 193 बिलियन डॉलर के आस-पास है।
गुजरात
देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में गुजरात दूसरे स्थान पर है। गुजरात की जीडीपी 235 बिलियन डॉलर है। गुजरात की भी तुलना हम बांग्लादेश की जीडीपी से कर सकते हैं।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र देश की आर्थिक तरक्की की रीढ़ है। इस राज्य की कुल जीडीपी 390 बिलियन डॉलर है जो कि 25.35 लाख करोड़ रुपए है। महाराष्ट्र की जीडीपी तमाम दक्षिण एशियाई देशों, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान आदि से ज्यादा है। महाराष्ट्र की जीडीपी की तुलना यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया से कर सकते हैं। ऑस्ट्रिया की कुल जीडीपी 385 बिलियन डॉलर है जो कि महाराष्ट्र की जीडीपी से कम है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications