पिछले एक हफ्ते में 1,000 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स मजबूत वैश्विक संकेतों पर खुला। 1 मार्च, 2018 से सात दिनों में 1,000 अंकों के नुकसान अब तक हुआ है लेकिन आज इसकी रिकवरी हो गई है। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 प्रतिशत तक उछलकर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 247 अंक यानि की 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 74 अंक यानी कि 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,229 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी अच्छी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 प्रतिशत तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की मजबूती दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 प्रतिशत तक उछला है।
तो वहीं बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा रियल्टी, कैपटिल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.6 प्रतिशत मजबूती के साथ 24, 300 के पास नजर आ रहा है।
दिग्गज शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, रिलायंस इंफ्राटेल, यस बैंक और एनटीपीसी 1.5-0.5 प्रतिशत तक गिरे हैं।
अगर कल यानी कि बुधवार की बात करें तो बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 284 अंक यानी की 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,033 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 94 अंक गिरकर 10,154 के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
