आमतौर पर जब भारत की अर्थव्यवस्था की बात होती है तो ये दिखाया जाता है कि हमारी इकोनॉमी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारी जीडीपी ग्रोथ कितने प्रतिशत की दर से दौड़ रही है, पर इन सभी बातों के बीच में एक बार छुप जाती है और वो है प्रति व्यक्ति कर्ज। भारत प्रति व्यक्ति कर्ज के मामले में दुनिया में 24वें स्थान पर है, पर क्या आप जानते हैं कि भारत के प्रत्येक नागरिक पर कितना कर्ज है? आइए आपको बताते हैं।
अमेरिका
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका पर कुल 18,624,000,000,000 डॉलर का कर्ज है। अमेरिका का प्रति व्यक्ति कर्ज 57 हजार 300 डॉलर है जिस यदि रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 37 लाख 10 हजार 985 रुपए बनती है।
रुस
दुनिया की 10 बड़ी इकोनॉमी में से एक रुस पर कुल बाहरी कर्ज 537,458,000,000 डॉलर है। यदि प्रति व्यक्ति कर्ज की कीमत देखें तो प्रत्येक व्यक्ति पर 3 हजार 700 डॉलर का कर्ज है। जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 24 लाख 880 रुपए होगी।
ब्रिटेन
दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी ब्रिटेन पर कुल बाहरी कर्ज 7,852,460,000,000 डॉलर है। यदि प्रति व्यक्ति कर्ज की कीमत देखें तो प्रत्येक व्यक्ति पर 1 लाख 19 हजार डॉलर का कर्ज है। जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 77 लाख 47 हजार 495 रुपए होगी।
जापान
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी जापान भी कर्ज के जाल में फंसी हुई है। जापान पर कुल 3,516,200,000,000 डॉलर का कर्ज है। जबकि प्रत्येक नागरिक पर ये कर्ज 27 हजार 600 डॉलर है जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 17 लाख 96 हजार 898 रुपए बनेगी।
चीन
बात करें पड़ोसी देश चीन की तो चीन इस वक्त दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन पर कुल कर्ज 1,562,800,000,000 डॉलर है। वहीं चीन के प्रत्येक नागरिक पर 1 हजार 100 डॉलर का कर्ज है, जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 71 हजार 615 रुपए बनती है।
पाकिस्तान
बात अगर पड़ोसी देश पाकिस्तान की करें तो पाकिस्तान पर वर्तमान में 380 डॉलर प्रति व्यक्ति का कर्ज है। इसे यदि रुपए में बदले तो इसकी कुल कीमत 24 हजार 740 रुपए बनती है। पाकिस्तान पर कुल कर्ज 82,980,700,000 डॉलर है।
भारत
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्था है। हाल ही में जारी हुई जीडीपी की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इस लिहाज से भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया है। अब वहीं हम प्रत्येक भारतीय पर कर्ज की बात करें तो हर भारतीय पर 340 डॉलर का कर्ज है। इसे यदि रुपए में बदलें तो ये कर्ज 22 हजार 135 रुपए 70 पैसे बनता है। भारत पर कुल कर्ज 471,852,000,000डॉलर है।
(सभी आंकड़े विकीपीडिया से लिए गए हैं, इनकी तथ्यामक पुष्टि नहीं की गई है।)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications