भगोड़े बिजनेसमैन मेहुल चौकसी ने सीबीआई से कहा है कि उनका भारत लौटना अब असंभव हो चुका है। मेहुल चौकसे ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह भारत नहीं लौट सकते हैं। वहीं मेहुल चौकसी ने ये भी कहा कि जब उनका पासपोर्ट ही रद्द हो गया है तो वह कैसे भारत लौटेंगे। इसलिए उनका भारत लौटना असंभव है। पीएनबी मामल में धोखाधड़ी की जांच कर रही सीबीआई को 7 मार्च को लिखे एक पत्र में चौकसी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच प्रक्रिया की आलोचना की और उनके और उनके परिवार के खिलाफ कानून के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया।
सीबीआई ने जारी किया था समन
चौकसी को सीबीआई के समक्ष 7 मार्च को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि वह अपने व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर हैं और उनकी यात्रा जांच एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले ही शुरू हो गई थी।
चौकसे ने दिया सीबीआई के पत्र का जवाब
चौकसी ने अपने सात पन्नों के पत्र में कहा, "भारत लौटना मेरे लिए असंभव है। मैं बताना चाहता हूं कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय मुंबई ने मुझे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि मेरा पासपोर्ट क्यों रद्द किया गया है और मैं भारत की सुरक्षा के लिए कैसे खतरा हूं।"
भारत न लौटने के गिनाए कारण
उन्होंने कहा, "मैं अपने स्वास्थ्य और अच्छे होने को लेकर चिंतित हूं क्योंकि मुझे डर है कि भारत में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मेरे पसंद के अस्पताल में इलाज कराने नहीं दिया जाएगा।" चौकसी ने कहा, "मुझे वहां अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी और केवल सरकारी अस्पताल में इलाज कराने दिया जाएगा। जेल में बंद किसी अपराध के आरोपी को उसकी पसंद का डॉक्टर नहीं मिलता।"
6 महीने तक यातायात की इजाजत नहीं
भगोड़े व्यापारी ने कहा, "मेरी मौजूदा स्वास्थ्य हालत मुझे अगले चार से छह माह के लिए यातायात की इजाजत नहीं देती।" चौकसी ने कहा, "मेरी संपत्तियों और बैंक खातों को जब्त करने और भारत में उनके सभी कार्यालयों को बंद करने से उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ा है।"
जांच एजेंसियों का किया गलत इस्तेमाल: मेहुल चौकसी
चौकसी ने कहा, "जांच एजेंसियों ने कानून की प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है। यह न्याय के पक्ष में है कि मुझे मुक्त और साफ-सुथरे मुकदमे का सामना करने का अवसर दिया जाए। जांच एजेंसियां हालांकि पहले से ही तय सोच के साथ काम कर रही है जिससे कानून की प्रक्रिया बर्बाद हो रही है।" चौकसी ने कहा कहा कि मीडिया और जांच एजेंसियों ने मुझे उत्पीड़ित करने के लिए मेरे परिजनों को इस मामले में घसीटा। चौकसी ने कहा, "मीडिया खुद ही उनके खिलाफ ट्रायल चलाने लगी और मामले को असंगत तरीके से उछाला और मेरे खिलाफ बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाए, जिसने मुझे पूरी तरह असहाय कर दिया।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
