आर्थिक रुप से कंगाल हो चुका पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने की बजाय और कर्ज लेने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था कर्ज पर ही निर्भर हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान एक ऐसा डूबता हुआ जहाज बन चुका है जहां कोई निवेश नहीं करना चाहता है, सिवाय एक देश के और वो है चीन।
पाकिस्तान के हर मर्ज का इलाज है चीन!
चीन अपने हितों के लिए पाकिस्तान का सहयोगी बना हुआ है। वहीं पाकिस्तान अब चीन से अपनी माली हालत सुधारने के लिए और कर्ज मांगने पर विचार कर रहा है। सब जानते हैं कि चीन दुनिया भर में कर्ज देने के लिए प्रसिद्ध हो चुका है पर उसके कर्ज की ब्याज दरें बहुत ऊंची होती है और पाकिस्तान जैसे किसी गरीब देश के लिए चीन का कर्ज चुकाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
1 अरब डॉलर का चाहिए कर्ज
पर इन बातों की परवाह किए बिना पाकिस्तान चीन से 1 अरब डॉलर का कर्ज लेने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान, चीन के वित्तीय संस्थानों से 1 अरब डॉलर की रकम विदेशी व्यवसायिक ऋण के रूप में लेने के लिए बातचीत कर रहा है। खबरों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के बीच पाकिस्तान की सरकार ऋण की अवधि को लेकर सौदेबाजी में जुटी है और दोनों देशों के बीच मार्च तक करार हो जाने की उम्मीद है।
पहले ही 2.3 अरब डॉलर का कर्ज ले चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने पिछले तीन महानों में इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चायना (आईसीबीसी) से 1 अरब डॉलर का कर्ज पहले भी लिया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में पाकिस्तान की सरकार ने तीन चीनी वित्तीय संस्थानों से 2.3 अरब डॉलर का कर्ज लिया।
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट रोकने लिए कर्ज
अन्य जानकारी के मुताबिक, कर्ज के अलावा पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट को थामने के लिए एक चीनी बैंक से 20 करोड़ डॉलर पाने की उम्मीद कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान सरकार ने वित्तपोषण के आसान लेकिन अपेक्षाकृत महंगे श्रोतों पर ध्यान केंद्रित किया है।
बहुत चालाक है चीन!
आपको बता दें कि चीन अपना कर्ज वसूलने के लिए विभिन्न तरह के हथकंडे अपनाता है। हाल ही में चीन ने श्रीलंका से कर्ज के बदले उसके हंबंटोटा बंदरगाह को ही 99 साल की लीज पर ले लिया है। श्रीलंका सरकार को चीन ने अरबों डॉलर का कर्ज दे रखा है, जिसे नहीं चुका पाने के बदले में चीन ने ये बंदरगाह बड़ी ही चतुराई से हथिया लिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications