भारत में इन दिनों एनपीए यानि कि नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स को लेकर बहस छिड़ी हुई है। एनपीए के लिहाज से जारी हुई एक लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर है। इस लिस्ट में 19 देशों को शामिल किया गया है जिसमें कनाडा, जर्मनी, चीन अमेरिका और जापान समेत कई देश शामिल हैं। यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि एनपीए आखिर क्या है? एपनपीए को ऐसे समझिए, जब कोई देनदार अपने बैंक को ईएमआई देने में नाकाम रहता है, तब उसका लोन अकाउंट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) कहलाता है। नियमों के हिसाब से जब किसी लोन की ईएमआई, प्रिंसिपल या इंटरेस्ट ड्यू डेट के 90 दिन के भीतर नहीं आती है तो उसे एनपीए में डाल दिया जाता है। आइए देखते हैं उन देशों की लिस्ट जिनका एनपीए सबसे ज्यादा है।
कनाडा
लिस्ट में कनाडा 19वें पायदान पर है। कनाडा पर 0.47% है। ये कुल कर्ज का एक हिस्सा है जिसे एनपीए में डाला गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो कनाडा में कर्ज लेकर वापस करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है इसलिए उनका एनपीए आधे प्रतिशत से भी कम है।
दक्षिण कोरिया
कनाडा के बाद इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया का 18वां नंबर है। दक्षिण कोरिया के बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 0.49 प्रतिशत है। ये भी लगभग कनाडा के जैसा ही है।
ब्रिटेन
कोरिया के बाद इस लिस्ट में ब्रिटेन का 17वां नंबर है। ब्रिटेन के बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 0.99 प्रतिशत है। जो कि बेहद कम है।
ऑस्ट्रेलिया
ब्रिटेन के बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का 16वां नंबर है। ऑस्ट्रेलिया के बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 0.99 प्रतिशत है। ये एनपीए ब्रिटेन के ही बराबर है।
अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया के बाद इस लिस्ट में अमेरिका का 15वां नंबर है। अमेरिका में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 1.13 प्रतिशत है।
जापान
अमेरिका के बाद इस लिस्ट में जापान का 14वां नंबर है। जापान में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 1.32 प्रतिशत है।
सउदी अरब
जापान के बाद इस लिस्ट में इस लिस्ट में सउदी अरब का 13वां नंबर है। सउदी अरब में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 1.48 प्रतिशत है।
जर्मनी
सउदी अरब के बाद इस लिस्ट में जर्मनी का 12वां नंबर है। जर्मनी में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 1.69 प्रतिशत है।
चीन
जर्मनी के बाद इस लिस्ट में चीन का 11वां नंबर है। चीन में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 1.74 प्रतिशत है।
अर्जेंटीना
चीन के बाद इस लिस्ट में अर्जेंटीना का 10वां नंबर है। अर्जेंटीना में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 1.84 प्रतिशत है।
मेक्सिको
अर्जेंटीना के बाद इस लिस्ट में मेक्सिको का 9वां नंबर है। मेक्सिको में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 2.09 प्रतिशत है।
दक्षिण अफ्रीका
अर्जेंटीना के बाद इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका का 8वां नंबर है। दक्षिण अफ्रीका में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 2.79 प्रतिशत है।
इंडोनेशिया
दक्षिण अफ्रीका के बाद इस लिस्ट में इंडोनेशिया का 7वां नंबर है। इंडोनेशिया में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 2.83 प्रतिशत है।
तुर्की
इंडोनेशिया के बाद इस लिस्ट में तुर्की का 6वां नंबर है। तुर्की में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 2.99 प्रतिशत है।
फ्रांस
तुर्की के बाद इस लिस्ट में फ्रांस का 5वां नंबर है। फ्रांस में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 3.41 प्रतिशत है।
ब्राजील
फ्रांस के बाद इस लिस्ट में ब्राजील का चौथे स्थान पर है। ब्राजील में बैंको में दिए गए कर्ज का कुल एनपीए 3.67 प्रतिशत है।
भारत
लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर है। भारत में कर्ज लेकर फरार होने वाले उद्योगपतियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसमें ऐसे भी लोग शामिल हैं जो कर्ज लेकर उसे बैंको को नहीं चुका रहे हैं। भारत का कुल एनपीए 9.73 प्रतिशत है। ये कुल दिए गए ऋण का एक बड़ा हिस्सा है।
रुस
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रुस है। रुस का एनपीए भारत से भी ज्यादा है। रुस का कुल एनपीए 10.20 प्रतिशत है।
इटली
लिस्ट में पहले स्थान पर इटली है। इटली का कुल एनपीए 16.35 प्रतिशत है। ये कुल दिए गए ऋण का एक बड़ा हिस्सा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications