हम रोजाना कई तरह की खरीददारी करते हैं जो धीरे-धीरे हमारी जेब खाली करती रहती हैं। हम लोग रोजाना फ़ालतू चीजों पर बड़ी राशि खर्च करते हैं। आगे जाकर ये हमारे जेब का गणित बिगाड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि 10 दिन के अंदर ही आपकी सेलरी का बड़ा हिस्सा फिजूल के खर्चों में खत्म हो जाता है। आपको बाजार और उसकी स्ट्रैटजी को समझना होगा, वह तो बैठे ही हैं आपकी जेब से पैसे निकालने के लिए, अब ये आप को तय करना है कि आप उनके झांसे से कैसे बचेंगें। यहां हम आपको 5 चीजें बता रहे हैं जिन पर आप पैसे खराब करना बंद कर सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग की लत
आज के दौर में तमाम युवाओं को ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग चुकी है। डिस्काउंट ऑफर और घर बैठे प्रोडक्ट पाने की सहूलियतों के चलते युवाओं का एक बड़ा वर्ग दिन भर में 4 से 5 घंटे सिर्फ ऑन लाइन शॉपिंग पर ही बिता देता है। युवाओं की ये आदत समय और पैसे दोनों की बर्बादी है। इसलिए अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के लती हैं तो आपको यहां रुकने की जरूरत है। जरूरी नहीं कि हर सस्ती चीज खरीद ली जाए, इसलिए समझदारी से करें खरीददारी
बाहर खाना
आजकल बस एक क्लिक पर खाना हमारे घर आ जाता है। आपको कई ऐसे ऑफर्स दिख सकते हैं जिससे सस्ते के चक्कर में आप ज़्यादा खरीदते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य और बैंक बैलेंस दोनों बिगड़ते हैं। हां अगर आपका मन बाहर के लजीज खाने को देखकर खाने को करता है तो आप इसे महीने में एक या दो बार ऐसा करने दें। इससे आपके मन को भी शांति मिल जाएगी और आपकी जेब भी ज्यादा हल्की नहीं होगी।
एटीएम फीस
ये बात सही है कि बैंक एटीएम से हमें सुविधा है। हम हर महीने ना जाने कितनी बार इन पर पैसे निकालने जाते हैं। इसके लिए बैंक आपसे चार्ज लेता है। यदि आप एक बैंक के खाते का पैसा दूसरे बैंक से 3 बार से ज़्यादा निकालते हैं, तो बैंक आपसे चार्ज लेता है। आपका बैंक भी 5 बार से ज़्यादा बार एटीएम से पैसे निकालने पर चार्ज करता है।
ऋण पर ब्याज दर
ऋण कई लोगों के वरदान है। सैलरी का एक बड़ा हिस्सा होम लोन में चला जाता है। अपने हाल ही के लोन की अधिक ब्याज़ के कारण आपको ज़्यादा ही चुकाना पड़ता है। आपके पास अपने लोन को ऐसे बैंक में ट्रांसफर करने का विकल्प होता है जिसकी ब्याज़ दर कम है। इसलिए ऐसा कर आप एक अच्छी रकम बचा सकते हैं।
महंगी कॉफ़ी
आजकल हम महंगे कॉफी शॉप्स में काफी खर्चा करने लगे हैं। कॉफ़ी शॉप आपको हर गली या नुक्कड़ पर मिल जाती है जिसे देखकर आपका जी ललचा जाता है। लगभग हर शॉप आपसे ज़्यादा राशि ही लेती है। आप हिसाब लगाओ अब तक आपने इन पर कितना पैसा ख़राब कर दिया है। मिसाल के तौर पर जो कॉफी आप घर में 10-15 मिनट खर्च करके बना सकते हैं उसी कॉफी को कॉफी शॉप्स में पीने के लिए आप 250 से 500 रुपए तक अदा करते हैं।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications