कारोबारी सप्ताह के पहले दिन जहां शेयर बाजार में रुखापन नजर आ रहा था, वहीं मंगलवार को शेयर मार्केट में थोड़ी हरियाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 210 अंक की मजबूती के साथ 33956.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 63.90 अंक की बढ़त के साथ 10422.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में आज सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त देखी जा रही है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सबसे ज्यादा बढ़त मेटल निफ्टी में है, सोमवार को मेटल इंडेक्स में ही सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी।
मेटल इंडेक्स के अलावा मीडिया, बैंक निफ्टी और रियलिटी इंडेक्स में भी ज्यादा तेजी है। निफ्टी की कुल 50 कंपनियों में से 44 में बढ़त है और सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों में शुरुआती कारोबार में बढ़त देखी जा रही है।
निफ्टी में बढ़ने वाली कंपनियों में सबसे आगे वेदांत, टाटा स्टील, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, यश बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर हैं। जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट है उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और टीसीएस जैसी कंपनियां हैं। रुपए में रिकवरी की वजह से आईटी सेक्टर की ज्यादातर कंपनियों पर दबाव देखा जा रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.96 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.92 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
इसके अलावा अमेरिकी बाजारों में कल शानदार तेजी देखने को मिली है और डाओ जोंस 336 अंक उछलकर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
