5 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर तैयार करेगी मोदी सरकार
सरकार की ओर से 2016-20 की अवधि के लिए 6,000 करोड़ रुपए के आंबटन के साथ क्रियान्वित की जा रही प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना चौदहवें वित्त आयोग की अवधि समाप्त होने तक चलेगी। इस योजना से 2019-20 तक 20 लाख किसानों के लाभान्वित होने तथा प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 5,30,500 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

यह जानकारी केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत उनका मंत्रालय खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कई केंद्रीय प्रायोजित योजनाएं क्रियान्वित कर रहा है।
यह योजनाएं इस प्रकार है :
- मेगा फूड पार्क (इस योजना को जारी किया जा चुका है)
- एकीकृत प्रशीतन श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना (इस योजना को जारी किया जा चुका है)
- खाद्य प्रसंस्करण और संरक्षण क्षमताओं का निर्माण और विस्तार (नया)
- कृषि उत्पाद प्रसंस्करण क्लस्टरों के लिए बुनियादी ढांचा (नया)
- खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अवसंरचना विकास (इस योजना को जारी किया जा चुका है)
- मानव संसाधन और संस्थाएं (इस योजना को जारी किया जा चुका है)
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
