पंजाब नेशनल बैंक में फर्जीवाड़े का सिलसिला तो जैसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोई न कोई नई खबर आ रही है। अब सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) की तरफ से ICICI बैंक की चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की CEO शिखा शर्मा को समन जारी किया गया है। ये समन पीएनबी घोटाले की राशि 11700 करोड़ रुपए से अलग मामले में भेजा गया है।
31 बैंकों ने दिया था कर्ज
आपको बता दें कि SFIO की तरफ से यह आरोप लगाया गया है कि लगभग 31 बैकों ने मेहुल चौकसी के गीतांजलि ग्रुप को करीब 5280 करोड़ रुपए का लोन दिया गया था। इनमें आईसीआईसीआई बैंक से 405 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक की भी एक बड़ी राशि शामिल है। इसलिए शिखा शर्मा और चंदा कोचर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
पीएनबी के एमडी को भी समन जारी
सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस की ओर से यह कहा गया है कि दोनों बैंकों से इस मामले में जानकारी ली जाएगी, दोनों बैंकों के प्रमुख से इसी मामले में पूछताछ की जाएगी। साथ ही PNB के एमडी सुनील मेहता को भी समन भेजा गया है और उन्हें बुधवार को प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है।
400 शेल कंपनियां होने का है शक
SFIO को यह भी शंका है हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने करीब 400 शेल कंपनियां भी तैयार की हैं, जिनके डायरेक्टर भी फर्जी थे। इन सभी कंपनियों का इस्तेमाल सारे पैसों को भारत से बाहर पहुंचाने के लिए किया गया। अभी सभी कंपनियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है और इसके लिए रजिस्टार्स ऑफ कंपनीस की मदद भी ली जाएगी।
नीरव मोदी के करीबी हैं मेहुल चौकसी
आपको बता दें कि पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी के अलावा उनके करीबी और गीतांजलि ग्रुप के मेहुल चौकसी का नाम आया था। अब तक नीरव मोदी पर 12700 करोड़ रुपए घोटाला करने का आरोप लग चुका है, जिस पर नीरव मोदी ने कई बार सफाई भी दी है। इसके अलावा इसी दौरान ओरियंटल बैंक के घोटाले की भी खबर आयी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
