हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा के बजट सत्र से एक दिन पहले रविवार को कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान दो लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां मुहैया कराई गईं। मुख्यमंत्री का दावा उस वक्त आया है जब हरियाणा में विपक्षी कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर 2014 के चुनाव अभियान के दौरान उसके द्वारा किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगी रही है।
2 लाख से ज्यादा नौकरी देने का दावा
खट्टर ने कहा, "पिछले साढ़े तीन साल के दौरान हमारी सरकार ने न केवल नौकरियां मुहैया कराने और राज्य के युवाओं को कुशल बनाने में अच्छा काम किया है बल्कि भर्तियों के मामले में योग्यता, पारदर्शिता का पालन किया है और भाई-भतीजावाद पर रोक भी लगाई है।" खट्टर ने यहां रविवार को मीडिया को बताया, "जब से सरकार ने कार्यालय संभाला है, 2.03 लाख लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है, जिसमें 1.24 लाख को सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्योगों में रोजगार मिला है।"
तमाम निवेश योजनाओं पर भी काम शुरु
उन्होंने कहा, "इसके अलावा, 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और हैपनिंग हरियाणा सम्मेलन के दौरान ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर करने के परिणामस्वरूप 18 हजार करोड़ रुपये के निवेश से कम से कम 136 परियोजनाओं को शुरू किया जा चुका है।"
1.71 लाख युवाओं को किया प्रशिक्षित
उन्होंने दावा किया 2.27 लाख के कुल लक्ष्य में से 1.17 लाख युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया गया और इसमें से 37,134 युवाओं को उनके विशिष्ट कौशल क्षेत्र में रोजगार दिया गया। खट्टर ने कहा कि हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन से अतिरिक्त युवाओं को करीब 80 विभिन्न व्यापार और क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए राज्य में एक कौशल विकास विश्वविद्यालय की भी स्थापना की गई।
जॉब सर्वे की रिपोर्ट की इंतजार
खट्टर ने कहा, "राज्य की भर्ती एजेंसियों द्वारा पारदर्शिता के साथ 17,300 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके अलावा 28 हजार सफल उम्मीदवारों को जल्द ही विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा।" फिलहाल भारत सरकार ने जॉब सर्वे शुरु कर दिया है और साल 2018 के अंत तक भारत में कितने लोगों के पास रोजगार देने के आंकड़ा छुआ है या नहीं। इस सर्वे में ये भी साफ हो जाएगा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का दावा कितना सही है या गलत है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications