दुनिया के सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी की जल्द ही शादी होने वाली है। अब आप सोच रहे होंगे भारत के सबसे अमीर परिवार की बहु आखिर कौन खुशकिस्मत लड़की बनेगी, तो आपको बता दें कि वह खुशनसीब लड़की हैं हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता। आकाश और श्लोका की शादी इसी साल के अंत तक होने की संभावना है। आगे जानिए श्लोका के बारे में-
दिसंबर 2018 में होगी शादी
आपको बता दें कि रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्लू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं। रिर्पोट के अनुसार अभी दोनों परिवार इस मुद्दे पर कुछ बोल नहीं रहे हैं, लेकिन दोनों की सगाई जल्द ही हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर 2018 में इनकी शादी हो सकती है।
आकाश अंबानी
आकाश अंबानी के बारे में आप जानते ही होंगे, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं आकाश, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। इनके बाद मुकेश अंबानी के दो जुड़वा बच्चे ईशा और अनंत अंबानी पैदा हुए थे। आकाश अभी रिलायंस जियो के बोर्ड में शामिल हैं।
श्लोका मेहता
आकाश और श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ में पढ़ाई करते थे। एक ओर जहां आकाश जियो की कमान संभाल रहे हैं तो वहीं श्लोका रोजरी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक हैं। साथ ही वो कनेक्ट फॉर संस्था की को-फाउंडर भी हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। श्लोका, रसेल मेहता और मोना की तीन संतानों में से सबसे छोटी हैं।
नीरव मोदी के संबंधी हैं रसेल परिवार
आपको बता दें कि रसेल परिवार विवादास्पद हीरा व्यापारी नीरव मोदी के निकट संबंधी भी हैं। हालांकि, शादी की खबर की पुष्टि को लेकर अंबानी परिवार व उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है। तो वहीं परिवार के करीबी लोगों का कहना है आकाश की शादी या सगाई की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है। तो वहीं मेहता कंपनी रोजी ब्लू की तरफ से भी अब तक कोई जवाब नहीं है। दुनिया में सबसे अमीर भारतीय बनें मुकेश अंबानी, देखें यहां पर पूरी लिस्ट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
