अगर आप इस साल कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और आप अपनी यात्रा हवाई सफर से पूरा करना चाह रहे हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा अवसर है। दरअसल एयर एशिया फ्लाइट टिकट में 90 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। एयर एशिया का यह ऑफर बिग सेल स्कीम के तहत प्रदान कर रही है। साथ ही यदि आप एयर एशिया के बिग मेंबर्स के सदस्य हैं तो आपको तोहफे के साथ कुछ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से।
बिग लॉयल्टी मोबाइल एप
आपको बता दें कि यह ऑफर उन लोगों को मिल सकेगा जो कंपनी के बिग लॉयल्टी मोबाइल एप अपने मोबाइल एप पर डाउनलोड करके रखे हैं। कंपनी के बिग लॉयल्टी स्कीम के तहत मेंबर्स के लिए रिवॉर्ड प्वाइंट भी मिलता है। जिसमें बिग मेंबर्स को बिग मेंबर आईडी जारी की जाती है। इसमें आप लॉयल्टी प्वाइंट हासिल कर सकते हैं।
11 मार्च से पहले बुक कर लें टिकट
आप अगर इस ऑफर का लाभ लेने चाहते हैं तो 11 मार्च तक अपने टिकट बुक करने होंगे। जिसके तहत आप 3 दिसंबर 2018 से लेकर 29 मई 2019 तक के बीच में उड़ान के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत एयर एशिया ने अपने पैसेंजर्स को 90 प्रतिशत छूट देने की पेशकश की है। इस ऑफर से जुड़ी अन्य जानकारी आप एयरएशिया की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे बुक करें टिकट
जैसा कि आपको बताया गया है एयर एशिया के इस ऑफर का नाम बिग लॉयल्टी रखा गया है जहां से आपको ऑफर मिलेगा। एयर एशिया फ्लाइट का टिकट बुक करने के लिए यह जरुरी नहीं की आप केवल कंपनी के एप से ही टिकट बुक करें। इसके लिए आप वेबसाइट या फिर किसी एजेंट के जरिए भी टिकट बुक करा सकते हैं।
न्यूनतम किराया 799 रुपए
आपको बता दें कि इस ऑफर के तहत फ्लाइट का टिकट न्यूनतम 799 रुपए में आएगा, जबकि अधिकतम किराए के लिए आपको 5,500 रुपए खर्च करने होंगे। कंपनी ने अपनी वेबसाइट में दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा बांकी सभी एयरपोर्ट के किराए के बारे में जानकारी दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications