भारत में चार पहिया गाड़ियों का विस्तार तेजी से हो रहा है। युवाओं से लेकर नौकरीपेश लोग चार पहिया गाड़ी जरूर खरीद रहे हैं। इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि बिकने वाली ज्यादातर गाड़ियां भारतीय कंपनियों की है। यहां आज हम आपको भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों के बारे में बताएगे।
11- रेनो क्विड
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में रेनो क्विड 11वें नंबर है। साल 2017 में कुल 92,440 रेनॉ क्विड हैचबैक की बिक्री हुई। पिछले साल औसतन 7,703 क्विड कार की बिक्री हर महीने हुई।
10- मारुति सेलेरियो
लिस्ट में 10वें नंबर पर मारुति की कार है। मारुति सेलेरियो इस लिस्ट में टॉप टेन में शामिल होने में कामयाब रही है। साल 2017 में सेलेरियो की कुल 1 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री हुई थी। साल 2017 में औसतन 280 सेलेरियो एक दिन में बिकी थीं।
9- हुंडै क्रेटा
लिस्ट में 9वें स्थान पर हुंडै की क्रेटा गाड़ी है। एसयूवी श्रेणी की इस कार को उसके नए डिजायन और लुक के कारण काफी पंसद किया गया। साल 2017 में हुंडै क्रेटा की कुल 1 लाख 5 हजार 484 कारों की बिक्री हुई थी।
8- एलीट आई-20
सबसे ज्याद बिकने वाली कार की लिस्ट में 8वें नंबर पर भी हुंडै की ही गाड़ी। हुंडै की एलीट आई-20 की साल 2017 में 1 लाख 34 हजार 103 कारों की बिक्री हुई।
7- विटारा ब्रेजा
लिस्ट में नंबर 7 पोजीशन पर एक बार फिर मारुति की गाड़ी है। मारुति की गाड़ी विटरा ब्रेजा इस टॉप 10 की लिस्च में 7वें स्थान पर कायम है। विटारा ब्रेजा का आईपीएल के दौरान भी खूब प्रचार किया गया था। साल 2017 में विटारा ब्रेजा की 1 लाख 40 हजार 945 गाड़ियों की ब्रिक्री हुई थी।
6- ग्रैंड आई 10
लिस्ट में नंबर 6 पर एक बार फिर हुंडै की कार का कब्जा है। हुंडै की ग्रैंड आई 10 6वें स्थान पर है। हुंडै की 2017 में कुल 1 लाख 54 हजार 787 कारों की बिक्री हुईथी।
5- वैगनार
लिस्ट में अब बात टॉप-5 कारों की, टॉप-5 में मारुति की वैगनार कार शामिल है। 5वें स्थान पर कब्जा जमाए बैठी मारुति की कार की साल 2017 में कुल 1 लाख 66 हजार 814 कारों की बिक्री हुई
4- स्विफ्ट
लिस्ट में चौथे स्थान पर मारुति की ही कार स्विफ्ट शामिल है। स्विफ्ट की साल 2017 में कुल 1 लाख 67 हजार 371 कारों की बिक्री हुई है।
3- मारुति बलिनो
लिस्ट में तीसरे स्थान पर मारुति की कार, मारुति बलिनो शामिल है। मारुति बलिनो की 2017 में कुल 1 लाख 77 हजार 209 कारें बिकी थी।
2- मारुति स्विफ्ट डिजायर
लिस्ट में दूसरे स्थान पर मारुति की ही एक और कार मारुति स्विफ्ट डिजायर शामिल है। साल 2017 में मारुति स्विफ्ट डिजायर की 2 लाख 25 हजार 43 गाड़ियों की बिक्री हुई थी।
1- मारुति अल्टो
लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति की ही कार मारुति अल्टो शामिल है। मारुति की ऑल्टो की साल 2017 में 2 लाख 57 हजार 732 कारों की बिक्री हुई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications