अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यदि यूरोपीय संघ (ईयू) उसके इस्पात एवं एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क के प्रस्ताव के विरोधस्वरूप कदम उठाएगा तो वह यूरोपीय कारों पर नया कर लगा देंगे। खबरों के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को इस्पात के आयात पर 25 फीसदी जबकि एल्यूमिनियम के आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाने का फैसला किया था।

डॉनल्ड ट्रंप के इस बयान की आईएमएफ ने कड़ी आलोचना की है। आईएमएफ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह का कदम अमेरिका के साथ-साथ कई दूसरे देशों को नुकसान पहुंचा सकता है।
ट्रंप का कहना था कि उनके इस कदम से घरेलू स्तर पर इन उद्योगों को लाभ पहुंचेगा। हालांकि, ट्रंप के इस फैसले की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके कई व्यापारिक साझेदार आलोचना कर रहे हैं, जिनका कहना है कि ट्रंप के इस फैसले से व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है।
यूरोपीय संघ के अधिकारियों का कहना है कि वे हार्ले डेविडसन बाइकों, बरबन व्हिस्की और लिवाइस जींस सहित अमेरिकी सामान पर नए कर लगाएंगे।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "यदि ईयू वहां पर काम कर रही अमेरिकी कंपनियों पर कर बढ़ाएंगे जो पहले से ही बहुत ज्यादा है तो हम अमेरिका में उनकी कारों पर कर लगाएंगे।"
यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के मुताबिक, अमेरिका में साल 2016 में बीएमडब्ल्यू और फॉक्सवैगन जैसी 12 लाख से अधिक यूरोपीय कारों का यहां आयात हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
