अगर आप मंथली इनकम प्लान में इन्वेस्ट करने का सोच रहें हैं तो यहाँ आपके लिए कई सारे ऑप्शन हैं। जैसे म्यूचुअल फंड स्कीम, पोस्ट ऑफिस स्कीम और कंपनी फिक्स्ड डिपाजिट। आज हम आपको कुछ ऐसी ही स्कीम के बारे में बताने जा रहें हैं जिन से आप पैसा लगा सकते हैं।
डीएचएफएल मंथली फिक्स्ड डिपॉजिट
यह फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें 12 से 120 महीने के लिए निवेश करने से आपको 7.40 से लेकर 7.65 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि इसमें लम्बे समय तक निवेश ना करें क्योंकि अगर अर्थव्यवस्था में में ब्याज दर बढ़ी तो आपको नुक्सान उठना पड़ सकता है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम पोस्ट ऑफिस
पोस्ट ऑफिस की भी अपने कस्टमर्स के लिए मंथली पेंशन स्कीम है जो कुछ बैंकों के डिपॉजिटों से बेहतर है। वर्तमान में इस पर 7.70 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। यह डिपॉजिट स्कीम सरकार द्वारा संचालित होने के कारण अन्य की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है।
एसबीआई मंथली इनकम प्लान
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निवेशकर्ताओं के लिए मंथली इनकम प्लान पेश किया था। एसबीआई के मंथली स्कीम में पिछले साल 13.49 पर्सेंट का रिटर्न निवेशकों को हासिल हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि ये फंड आगे भी निवेशकों को बेहतर रिटर्न देंगे। इस स्कीम के तहत मिलने वाला रिटर्न बैंक डिपॉजिट से ज्यादा है।
फ्रैंकलिन इंडिया मंथली इनकम प्लान
यह एक ऋण (debt) समर्पित म्यूचुअल फंड है जो कि अच्छे रिटर्न देते हैं। इस प्लान के अधिकतर फंड्स सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि योजना से लोगों को साल का रिटर्न लगभग 10 फीसदी दिया। यह फंड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और अन्य में निवेश करता है।
एचडीएफसी मंथली इनकम प्लांस
एचडीएफसी 15 महीने की मंथली इनकम प्लांस पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज देता है, हालांकि एडीएफसी 22 महीने के निवेश पर 7.30 प्रतिशत और 30 महीने की डिपॉजिट पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रही है। इस डिपॉजिट को AAA रेटिंग दी गई है और यह सुरक्षित है। अगर आप लंबे समय की मंथली इनकम स्कीम में पैसे जमा करने के इच्छुक है तो यह विकल्प आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।
बजाज फिनसर्व
बजाज फिनसर्व निवेशकों को 12-23 महीनों के लिए निवेश पर 7.35 प्रतिशत की ब्याज दर देता है। वहीँ 24-35 महीने के लिए 7.53 प्रतिशत की दर से हर महीने ब्यानज देता है। 36-60 महीनों की जमा राशि पर आपको 7.58 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। अगर आप अपना पैसे इससे ज्यादा समय के निवेश करना चाहते हैं तो कंपनी आपको इससे ज्यादा प्रतिशत का ब्याज देगी। बजाज फिनसर्व की यह मंथली स्कीम बैंकों से कहीं ज्यादा बेहतर रिटर्न देती है। सेवानिवृत्त व्यक्ति जो नियमित रूप से मासिक आय की तलाश में है, उनके लिए यह बेहतर साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications