कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागढ़ में 16,500 करोड़ रुपये के निवेश पर स्थापित विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धाराम्या ने लॉन्च किया। अधिकारियों के मुताबिक 2,000 मेगावाट का प्लांट, जिसका नाम 'शक्ति स्थल' है, यह पांच गांवों के बराबर के क्षेत्र में 13,000 एकड़ क्षेत्र पर फैला हुआ है।
दो साल के अंदर तैयार किया गया है पार्क
पार्क का विकास कर्नाटक सौर ऊर्जा विकास कार्पोरेशन लिमिटेड (KSPDCL) द्वारा किया गयाहै, जो मार्च 2015 में कर्नाटक नवीकरणीय ऊर्जा विकास लिमिटेड (KRDL) और भारत की सौर ऊर्जा कार्पोरेशन (एसईसीआई) के बीच एक संयुक्त उपक्रम के रूप में स्थापित एक इकाई है। सिद्धाराम्या ने कहा कि यह परियोजना दो साल के अंदर तैयार की गई है वो भी बिना किसी भूमि अधिग्रहण के।
किराए पर जमीन देने वाले किसानों को मिला है लाभ
जिन किसानों ने अपनी जमीन किराए पर दी है उन्हें सरकार ने 21,000 रुपए प्रति एकड़ के साथ अधिक लाभ उठाया है, जो कि हर दो साल में पांच प्रतिशत बढ़ सकती है। इस परियोजना के द्वारा 2,300 पवगाड़ा किसानों को लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर राज्य के ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि पार्क में रोजगार और सामाजिक एवं आर्थिक विकास के नए अवसरों के तहत वहां के मूल निवासी और किसानों को फायदा मिलेगा।
पैदा होंगे रोजगार के अवसर
उन्होंने कहा, कि पांच गांवों में फैले इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसानों को प्रमुख साझीदार और लाभार्थियों के रूप में देखा गया है। शक्ति स्थल नए रोजगार के अवसर पैदा प्रदान करेगा जिससे पावागढ़ में आर्थिक वृद्धि और समृद्धि होगी।
अक्षय ऊर्जा के लिए तीसरा सबसे बड़ा राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक देश में अक्षय ऊर्जा के तीसरे सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उभरा है उन्होंने कहा, "हमने अक्षय परियोजनाओं से कम से कम 20 प्रतिशत लोगों की बिजली जरूरतों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य ने जनवरी 2018 में 2,3397 मेगावाट क्षमता में समग्र वृद्धि देखी है।
इससे पहले तमिलनाडू में बना 648 मेगावॉट का सोलर प्रोजेक्ट
शिवकुमार ने कहा कि दिसंबर 2017 के दौरान 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू हो गया है और इस साल दिसंबर तक 1400 मेगावाट की शेष क्षमता उपलब्ध होगी। इससे पहले 2016 में तमिलनाडु में अदानी ग्रुप का अदानी ग्रीन एनर्जी द्वारा 648 मेगावॉट की बिजली परियोजना को स्थापित किया गया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
