रिलायंस जियो के ऑफर का सिलसिला तो जैसे रुकने का नाम ही ले रहा है। अब रिलायंस जियो ने जियोफाई 4जी लांच किया है। नए डिवाइस की कीमत 1,999 रुपए है। जबकि इससे पहले बाजार में मौजूद जियोफाई डिवाइस को 999 रुपए में बेचा जा रहा था। नए डिवाइस के साथ जियो के ग्राहक को कई ऑफर दिए जा रहे हैं। इस ऑफर से आपको 3,595 रुपए का फायदा होगा। नए जियोफाई में अधिकतर फीचर पुराने मॉडल वाले ही हैं लेकिन यह एक स्टैण्डटोन फिनिश के साथ आया है। तो आइए जानते हैं कि जियो फाइ से और कौन से ऑफर मिल रहे हैं।
ये मिलेगा फायदा
अगर आप 1,999 रुपए का जियोफाई खरीदते हैं तो आपको 1,295 रुपए का डाटा फ्री में मिलेगा। इस ऑफर के अंतर्गत आप 1.5 जीबी, 2 जीबी और 3 जीबी वाले सभी प्लान का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको पेटीएम, एजियो और रिलायंस डिजिटल के फायदे मिलाकर आपको 2,300 रुपए का एक और अतिरिक्त फायदा मिलेगा।
जियोफाई क्या है
जियो फाई रिलायंस जियो का एक वाईफाई डिवाईस जिससे आप एक से ज्यादा इंटरनेट डिवाइस को कनेक्ट करके इंटरनेट का फायदा होता है। ये डिवाइस सीमित रेंज में आपको वाईफाई नेटवर्क उपलब्ध कराता है। आपको बता दें कि 999 रुपए वाले जियोफाई की तरह ही, नए जियोफाई से अधिकतम 10 डिवाइस को वाई-फाई इस्तेमाल करने के लिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही एक डिवाइस के लिए यूएसबी टेथरिंग भी हो सकती है।
सिम कार्ड मिलेगा फ्री
नए जियोफाई डिवाइस में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड, स्लॉट और एक नैनो सिम कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। जियोफाई डिवाइस खरीदने पर डिलीवरी के समय किसी भी रिलायंस डिजिटल/जियो स्टोर पर जाकर एक जियो सिम कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं।
जियो फाई के प्लान
जियो सिम के एक्टिवेशन के समय, जियोफाई प्लान के हिसाब से 8 महीने, 6 महीने या 4 महीने के लिए 1,295 रुपए की कीमत का अनलिमिटेड वॉइस+डाटा पाने के लिए जियोफाई प्लान का विकल्प चुन सकते हैं। 99 रुपए की प्राइम मेंबरशिप भी इसके साथ ही मिलेगी। इसके अलावा, मायजियो अकाउंट में पेटीएम, अजियो और रिलायंस डिजिटल के 2,300 रुपए के वाउचर भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications