अब आपको बिजली का बिल भरने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी और न ही बिजली का बिल जमा करने के लिए दूर जाना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब आपको रिलायंस के द्वारा यह सुविधा दी जा रही है कि आप पोस्ट ऑफिस से ही बिजली का बिल भर सकते हैं। रिलायंस एनर्जी की ओर से यह कहा गया है कि ग्राहकों की सुविधा के देखते हुए बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए डाक विभाग के साथ गठबंधन कर लिया गया है।
अन्य माध्यमों के अलावा पोस्ट ऑफिस से भी जमा कर सकते हैं बिल
अब रिलायंस के ग्राहक अन्य माध्यमों के अलावा डाकघर के जरिए भी बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। यह सूचना रिलायंस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताई गई है। इस समय मुंबई शहर में लगभग 30 लाख से ज्यादा ग्राहक बिजली का बिल जमा करने वाले हैं।
सुरक्षित है डाकघर
रिलायंस के प्रवक्ता के अनुसार आमतौर पर परिवार के एक सदस्य का डाकघर में खाता होता है और उसका नियमित तौर पर डाकघर आना-जाना होता रहता है। डाक घर सुरक्षित हैं और ये शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय इलाके में रेलवे स्टेशन के आस-पास स्थित हैं। जो कि ज्यादातर वर्किंग डे पर खुले होते हैं। इनके खुलने और बंद होने का समय भी ठीक है और ग्राहक किसी भी डाकघर में बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं चाहे वह उनके घर के करीब हो या दूर हो।
पोस्ट ऑफिस में होगा ज्यादा आसान
रिलायंस एनर्जी का बिजली वितरण कार्यक्षेत्र पश्चिमी उपनगरी इलाके में बांद्रा से भयंदर, मध्य उपनगरीय क्षेत्र में कुर्ला से बिखरेली और पूर्वी उपनगरीय इलाकों तिलक नगर से मनखुर्द तक फैला है। मुंबई में कुल मिलाकर 240 डाकघर हैं जिनमें से 130 डाकघर दन इलाकों में पड़ते हैं। इस लिहाज से ग्राहकों के लिए पोस्ट ऑफिस में भुगतान करना ज्यादा आसान होगा।
20 हजार का नगद का हो सकता है भुगतान
कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के 20,000 रुपए तक के बिलों का डाकघर में नकद भुगतान स्वीकार किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि उसने बिलों के भुगतान प्राप्त करने के लिए 2,000 भुगतान प्राप्ति केंद्र उपलब्ध कराए हैं। इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और बैंक चेक के जरिए भुगतान करने सहित कई ऑप्शन कस्टमर के लिए मौजूद हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
