देश में चने के रिकॉर्ड उत्पादन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने इसके आयात पर फिर शुल्क बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, चने पर आयात शुल्क 50 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले फरवरी के पहले सप्ताह में सरकार ने चना पर आयात शुल्क 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था। बढ़ा हुआ आयात शुल्क एक मार्च 2018 से लागू है।

गौरतलब है कि देश में चने की बोआई में किसानों की दिलचस्पी लेने और विदेशों से सस्ता आयात होने से घरेलू कीमतों में भारी गिरावट को देखते हुए दिसंबर 2017 में भारत सरकार ने चने के आयात पर 30 फीसदी शुल्क लगा दिया था।इस साल देश में चने का रकबा 1.07 करोड़ हेक्टेयर है, जोकि पिछले फसल वर्ष 2016-17 के 99.54 लाख हेक्टेयर से 8.13 फीसदी ज्यादा है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी फसल वर्ष 2017-18 (जुलाई-जून) के दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के मुताबिक देश में चने का रिकॉर्ड उत्पादन 1.11 करोड़ टन होने का आकलन किया गया है, जोकि पिछले साल से 18.33 फीसदी अधिक है। पिछले साल देश में चने का उत्पादन 93.8 लाख टन हुआ था, जबकि पिछला रिकॉर्ड उत्पादन 2013-14 का 95.3 लाख टन है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
