रिलायंस अपने ग्राहकों के लिए एक और जबरजस्त ऑफर लेकर आ गया है। अन्य टेलीकॉम कंपनियां चाहे जितना कोशिश कर लें वो रिलायंस के ऑफर का मुकाबला ही नहीं कर सकती हैं। अब रिलायंस के बिग टीवी का यह ऑफर ही देख लीजिए जिसमें की पूरे 1 साल के लिए फ्री सर्विस देने का वादा किया गया है। आपको बता दें कि भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के तहत भागीदारी निभाते हुए DTH कंपनी रिलायंस बिग टीवी ने एक नए प्लान की घोषणा की है। तो आइए जानते हैं रिलायंस फ्री सर्विस के बारे में।
ये है फ्री सर्विस
रिलायंस बिग टीवी के दावे के अनुसार कंपनी नए प्लान में करीब 500
फ्री-टू-एयर चैनलों को 5 सालों के लिए फ्री में दिखाएगी, वहीं पेड चैनलों को 1 साल के लिए ग्राहकों को फ्री में दिखाया जाएगा। तो आप भी इस फ्री सर्विस का जल्दी से फायदा उठाएं कहीं ये मौका आपके हाथ से ना चला जाए।
आज ही से कर कर सकते हैं बुकिंग
आपको बता दें कि आज सुबह 10 बजे यानी कि 1 मार्च से ही रिलायंस बिग टीवी के ऑफिसियल वेबसाइट पर सेट अप बॉक्स के लिए प्री-बुकिंग कर सकते हैं। रिलायंस बिग टीवी के वर्तमान एचडी HEVC में उपभोक्ता को शेड्यूल रिकॉर्डिंग करने जैसे फीचर्स मिलेंगे। ऑफिसियल वेबसाइट के जरिए प्री-बुकिंग की जा सकती है और इस दौरान 499 रुपए का भुगतान करना होगा।
इतना करना होगा भुगतान
साथ ही सेट अप बॉक्स के लिए और आउटडोर यूनिट के लिए 1,500 रुपए का भुगतान करना होगा। जैसे ही पेड चैनलों का एक्सेस 1 साल बाद बंद हो जाएगा, वैसे ही ग्राहकों को हर महीने 300 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इस तरह रिचार्ज करते हुए 2 साल पूरे करने पर शुरुआत में दिया गया 2,000 रुपए रिफंड कर दिया जाएगा।
डिजिटल क्रांति लाने की तैयारी
रिलायंस बिग टीवी के निदेशक के अनुसार ये प्लान भारत में मनोरंजन के भविष्य को पारिभाषित करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिलायंस बिग टीवी फ्री में एक एचडी एचईवीसी सेट टॉप बॉक्स में मनोरंजन में डिजिटल क्रांति लाने के लिए तैयार है।
आइए जानते हैं भोपाल के सबसे अमीर आदमी के पास कितनी संपत्ति है!
उमंग एप के जरिए ऐसे लिंक करें आधार से PF खाता
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
