दुनिया में महंगे शौक पालने वाले लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोग महंगे घर खरीदते हैं तो कुछ लोग महंगी गाड़ियां। आज यहां हम महंगी गाड़ियों की बात करेंगे और बताएंगे कि दुनिया की टॉप 10 महंगी गाड़ियों के बारे में।
जेनवो ST1
लिस्ट में 10वें स्थान पर है जेनवो ST1, डेनमार्क की कंपनी दानिश ये सुपर कार बनाती है। दो दरवाजों वाली ये कार 3 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिधंटे की स्पीड पार कर लेती है। इस कार की कीमत 1.2 मिलियन डॉलर है, इसे भारतीय रुपयो में बदला जाए तो इसकी कीमत 7 करोड़ 81 लाख 50 हजार 816 रुपए तक बनती है।
फेरारी ला फेरारी
महंगी कारों की बात हो और फेरारी का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इटली की कंपनी फेरारी दुनिया में हाईस्पीड स्टाइलिश सुपर कार बनाने के लिए मशहूर है। फेरारी कंपनी की कार ला फेरारी दो दरवाजों वाली कार है और ये 3 सेकेंड के अंदर 60 मील प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ला फेरारी की कीमत 1.4 मिलियन डॉलर है जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 9 करोड़ 12 लाख 37 हजार 524 रुपए बनती है।
पैगानी वाय रे
इटली की ही कंपनी पैगानी वाय रे कार बनाती है। ये कार फेरारी के बराबर ही मानी जाती है। इस कार का नाम हवा के देवता के नाम पर रख गया है। 620 हॉर्स पॉवर की ये कार 1.4 मिलियन डॉलर में आती है। जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 9 करोड़ 12 लाख 37 हजार 524 रुपए बनती है।
एस्टन मार्टिन वन-77
नंबर 7 पर है ब्रिटेन की शान एस्टन मार्टिन वन-77, दो दरवाजों वाली ये खूबसूरत कार हम कई बार जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में देख चुके हैं। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों एस्टन मार्टिन कार को सुपर बैटल कार की तरह पेश किया गया, जिसमें तेजी के अलावा गोलियां चलाने की भी क्षमता थी। ये कार सिर्फ 3.5 सेकेंड में 60 मील प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार की भी कीमत 1.4 मिलियन डॉलर है। जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 9 करोड़ 12 लाख 37 हजार 524 रुपए बनती है।
कोनिग्जएग वन
वैसे तो आप 2 मिलियन डॉलर यानि कि 13 करोड़ 3 लाख 39 हजार 320 रुपयों में मुंबई के किसी पॉश इलाके में एक आलीशान घर और गाड़ी दोनों खरीद सकते हैं लेकिन अगर आपको कोनिग्जएग वन कार खरीदनी है तो आप 2 मिलियन डॉलर में सिर्फ ये दो दरवाजों वाली कार ही खरीगद सकते हैं। स्वीडन की कंपनी कोनिग्जएग, कोनिग्जएग वन कार का निर्माण करती है। ये कारें दुनिया भर में एक्सपोर्ट की जाती हैं। कोनिग्जएग वन कार लिस्ट में 6वें नबंर पर है।
फेरारी F60 अमेरिका
इटली की कंपनी फेरारी की गाड़ी के नाम में अमेरिका कहां से आया इसके बारे में तो पता नहीं है पर इस सुपर कार का दाम जरूर हम जानते हैं। इस कार की कीमत है 2.5 मिलियन डॉलर जिसे अगर रुपयों में बदलें तो इसकी कुल कीमत 16 करोड़ 29 लाख 35 हजार 975 रुपए है।
मनसोरे विवरे बुगाति वेरोंन
बुगाती वेरोंन भारत में एक जाना-माना नाम है। भारत के तमाम फिल्मी सितारों के पास बुगाती वेरोंन की गाड़ियां हैं। शाहरुख खान ने फिल्म डॉन में ये गाड़ी चलाई थी। वोक्सवैगन कंपनी की ये कार मनसोरे विवरे बुगाती वेरोन कीमत 3.4 मिलियन डॉलर है। इसे अगर रुपयों में बदलें तो इसकी कुल कीमत 22 करोड़ 15 लाख 92 हजार 926 रुपए बनती है।
लाइकेन हाइपर स्पोर्ट
लाइकेन हाइपर स्पोर्ट कार लेबनान की कंपनी है और इसका प्रोडक्शन बेरुत में होता है। ये दो दरवाजों वाली स्पोर्ट्स कार है। इस कार की कीमत भी बुगाती वेरोन की कीमत के बराबर ही 3.4 मिलियन डॉलर यानि कि 22 करोड़ 15 लाख 92 हजार 926 रुपए है।
लेंबोर्गिनि वेनेनो
सुपरकार की लिस्ट में इस कार का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। इटली की कंपनी लेंबोर्गिनी ऑटोमोबाइल की ये कार दुनिया भर में पसंद की जाती है। इस कार को ऑनलाइन और डिजिटल गेमिंग वर्ल्ड में काफी पसंद किया जाता है। अपनी अलग तरह की डिजायन के कारण ये लोगों के बीच काफी फेमस है। नीड फॉर स्पीड जैसे हाई डेफिनेशन कार रेसिंग कंप्यूटर गेम्स में आप ये कार देख सकते हैं। इस कार की कीमत 4.8 मिलियन डॉलर है। जिसे रुपयों में बदले तो इसकी कुल कीमत 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार 755 रुपए बनती है।
कोनिग्जएग CCXR ट्रिवीटा
लिस्ट में पहले नंबर पर है कोनिग्जएग CCXR ट्रिवीटा, इस कंपनी की एक कार के बारे में हम पहले ही इस लिस्ट में बता चुके हैं। दो दरवाजों वाली ये सुपर कार खरीदने के लिए आपको 4.8 मिलियन डॉलर यानि कि 31 करोड़ 28 लाख 37 हजार 72 रुपए खर्च करने होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications