पंजाब नेशनल बैंक में हुए हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के बाद सरकार अब सतर्क होने का प्रयास कर रही है। इसी के चलते सरकार ने विदेशों में सरकारी बैंकों की 35 विदेशी शाखाएं बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 69 विदेशी शाखाओं की जांच चल रही है। इसके अलावा घाटे में चल रही शाखाओं को भी बंद करने की सिफारिश की गई है।

आपको बता दें कि यह जानकारी बैंकिंग सचिव राजीव कुमार ने एक ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह कहा है कि पीएसयू बैंकों को कॉस्ट कटिंग करने और ऑपरेशन में सिनर्जी लाने के लिए सरकार ने यह आदेश दिए हैं।
यदि आपको याद हो तो इससे पहले वित्त मंत्री ने पीएसयू बैंकों से कहा था कि वे 15 दिन में सिस्अम में रिस्क और कमियों को पहचान कर उनको खत्म करने के लिए कदम उठाएं। इसके अलावा वित्त मंत्री ने पीएसयू बैंकों से कुल लोन और एनपीए का ब्यौरा भी देने को कहा था।
पीएनबी घोटाले के बाद एक-एक करके सभी बैंकों के फ्रॉड बाहर आ रहे हैं। सरकार इस बाच से चिंतित है कि सालों से कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहे फ्रॉड को बैंक का इंटरनल सिस्टम पहचानने में असफल रहा। इस वजह से सरकार बैंकिंग सिस्टम को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है जिससे कि भविष्य में बैंकों में बढ़ते घोटाले और NPA पर रोक लगाई जा सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
