सेना प्रमुख बिपिन रावत ने गुरुवार को देश की सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जब उभरती हुई भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की जरूरत है तब निवेशकों को भरोसा दिलाना होगा कि राष्ट्र भीतरी व बाहरी खतरों से सुरक्षित है।

यहां सेना के वार्षिक सेमिनार में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा, "आर्थिक विकास और सैन्य आधुनिकीकरण के साथ-साथ सशस्त्र बल का अस्तित्व बनाए रखना होगा। उन्हें एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "आर्थिक विकास तभी होगा जब देश सुरक्षित होगा।"
उन्होंने देश में एफडीआई लाने की बात से लेकर सेना के आधुनिकीकरण और देसी प्रौद्योगिकी के विकास का जिक्र किया। रावत ने कहा कि भारतीय प्रतिरक्षा बल राजकोष पर बोझ नहीं है क्योंकि वह आंतरिक व बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान करता है।
सेना प्रमुख ने कहा, "नागरिकों को हमेशा इस बात की फ्रिक रहती है कि तीनों रक्षा सेवाओं को जो पैसा आवंटित किया जाता है उसका क्या होता है। रक्षा बजट राष्ट्र की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के लिए होता है।"
उन्होंने कहा, "हम यहां ये बताना चाहते हैं कि हमारा रक्षा बजट जो राजकोष पर भार लगता होगा उसका एक बड़ा हिस्सा (30-35 फीसदी) सही मायने में राष्ट्र निर्माण पर खर्च होता है। अगर आप दूर-दराज के इलाकों में सड़क व मूलभूत ढांचे का निर्माण करते हैं तो उससे स्थानीय आबादी भी लाभान्वित होती है।"
उन्होंने कहा, "जहां सेना की तैनाती होती है वहां सेना के लोग अपने उपभोग के लिए स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं जिससे उनकी आमदनी बढ़ जाती है।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
