भले ही उप चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा हो लेकिन आर्थिक मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से कामयाब रही है। मोदी सरकार के लिए आर्थिक मोर्चे से अच्छी खबर मिली है। तीसरी तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ रेट के आंकड़े 7.2 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं।
दुनिया में सबसे आगे भारतीय अर्थव्यवस्था
इस ग्रोथ रेट के साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की जीडीपी ग्रोथ इस वक्त दुनिया में सबसे तेज है। जीडीपी में तेजी मोदी सरकार की आर्थिक सुधारों के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
चीन रह गया पीछे
जीडीपी ग्रोथ के मामले में चीन भारत से पिछड़ गया है। इसी तिमाही में चीन की जीडीपी 6.8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है जबकि भारत की जीडीपी 7.2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है।
आर्थिक सुधार की नीतियों से मिला बल
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने चीन जाने वाले तमाम निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को गति मिली है। वहीं मेक इन इंडिया, स्टार्टअप को शुरु करने में सरकारी मदद और देश के सीमांत व्यक्ति का बैंक खाता खोलकर अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जोड़ने जैसे काम से इकोनॉमी को बल मिला है।
चीन की जीडीपी भारत से पीछे
खबरों के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चीन की जीडीपी की रफ्तार 6.8 फीसदी रही थी। इससे पहले 2016 में भारतीय जीडीपी में तेज वृद्धि देखने को मिली थी। यह 2016 के आखिरी तीन महीनों के दौरान से तेजी से बढ़ी थी।
मोदी सरकार के लिए सुकून भरी खबर
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर आई इस खबर ने पीएम मोदी के लिए भी काफी राहत लाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र लगातार बैड लोन, एनपीए और इकोनॉमी के मोर्चे पर सुस्त रफ्तार के लिए आलोचना झेल रहे थे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications