मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्य के वित्तमंत्री जयंत मलैया आज वर्ष 2018-19 का दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। इस बजट में खेती, कर्मचारियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी पर खास जोर दिया गया है।
2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट
राज्य की वर्तमान विधानसभा का यह अंतिम बजट है। यह बजट 2,04,642 करोड़ रुपये का है। भाजपा सरकार का यह 14वां और मलैया का पांचवां बजट है। इस बजट में 26,780 करोड़ रुपये का घाटा दर्शाया गया है।
आज भारत में सोने का भाव क्या है, यहां देखिए
विभिन्न क्षेत्रों में खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया
मलैया ने बजट पेश किए जाने के दौरान वर्ष 2003 में कांग्रेस के कार्यकाल की स्थिति और 2018 की स्थिति की भी तुलना की। सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना सहित अन्य क्षेत्रों में कितना बदलाव आया है, मलैया ने इसका भी ब्यौरा दिया। बजट को सदन में पेश किए जाने से पहले कैबिनेट की बैठक में रखा गया, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। मलैया ने कैबिनेट में बजट की खूबियों का भी जिक्र किया।
किसानों को फसल का सही दाम देने का प्रयास
सदन में बजट पेश करने से पहले मलैया ने घर से निकलते समय संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा था कि इस बजट में बीते 14 सालों की उपलब्धियों का जिक्र भी होगा। इस बजट में सेवा, विकास आदि पर विशेष जोर होगा। सरकार द्वारा किसानों को उपज का बेहतर दाम देने की कोशिश होगी।
बजट की मुख्य बातें
- अल्पकालिक कर्ज चुकाने हेतु डिफाल्टर किसानों के लिए समझौता योजना के तहत 350 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। किसानों को कर्ज चुकाने की अंतिम तारीख 28 मार्च से बढ़ाकर 27 अप्रैल की गई है।
- पशुपालन के लिए 1,038 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही मत्स्य पालन के लिए 51 करोड़ 89 लाख रुपए का प्रावधान है।
- स्मार्ट सिटी के लिए 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 532 नयी सड़कें, 38 नए पुल बनाया जाएंगे।
- कृषि क्षेत्र के लिए 37,498 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास किये जा रहे हैं ।
- सुगम यातायात के लिए जबलपुर, सागर और ओरछा में बायपास बनाए जाएंगे।
- 15 लाख किसान भावांतर भुगतान योजना में शामिल हुए हैं । किसानों के खातों में 1,500 करोड़ रूपए जमा कराया गया है।
- सहकारिता क्षेत्र के लिए 1,627 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, इससे 28 लाख किसानों को लाभ हुआ है।
- लोक स्वास्थ्य के लिए 5,689 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य सुविधा को अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
- बच्चों के पूरक पोषण आहार के लिए 3,722 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- स्वच्छ भारत मिशन में शहरी क्षेत्र के लिए 395 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्र ओडीफ भी घोषित हो चुके हैं। अब तक 7.5 लाख व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण भी किया जा चुका है।
- लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 9,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अब तक 27 लाख कन्याओं को इस योजना से लाभ मिल चुका है।
- स्कूल शिक्षा के लिए 21 हजार 724 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, साथ ही शिक्षक व अतिथि विद्वानों का वेतन बढ़ाया जायेगा। अध्यापक संवर्ग को खत्म कर शिक्षक बनाया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications