एपल के सह संस्थापक स्टीव वोज्नियाक ने भारतीयों की 'क्रिएटिविटी' की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। स्टीव वोज्नियाक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारतीय 'क्रिएटिव' नहीं होते हैं। वहीं अब स्टीव वोज्नियाक की इस टिप्पणी पर भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जोरदार टिप्पणी की है।
भारतीय नहीं होते क्रिएटिव: स्टीव
स्टीव वोज्नियाक ने इंटरव्यू के दौरान कहा था का भारतीय केवल नौकरी के लिए पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर भारतीय सिर्फ इसीलिए एमबीए करते हैं ताकि उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके। स्टीव वोज्नियाकी की इस टिप्पणी पर महिंद्रा ने बड़े ही चुटीले ढंग में जवाब दिया है।
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर दिया जवाब
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर के जरिए इस बयान का जवाब देते हुए लिखा है कि, 'जब कोई इस तरह की टिप्पणी करता है तो असल में मुझे काफी अच्छा लगता है। इससे हमें रुढ़ियों को तोड़ने और गलत साबित करने की प्रेरणा मिलती है, शुक्रिया स्टीव वोज्नियाक, आप जल्दी भारत वापस आइए, हम आपके विचार बदल देंगे।
कौन हैं स्टीव वोज्नियाक?
स्टीव वोज्नियाक ने 1976 में स्टीव जॉब्स के साथ मिलकर एपल की शुरुआत की थी और उन्होंने ही पहला कंप्यूटर एपल-1 बनाया था। अब जबकि स्टीव जॉब्स का निधन हो चुका है तो वह भी एपल से अलग हो गए हैं। स्टीव वोज्नियाक अब स्टार्टअप को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
सिर्फ नौकरी के लिए पढ़ाई करते हैं भारतीय: स्टीव वोज्नियाक
स्टीव वोज्नियाक ने कहा था कि, भारतीय नौकरी पाने के लिए ही लोग बड़े-बड़े कॉलेज से एमबीए करते हैं। यही वजह है कि भारत में गूगल, फेसबुक या एपल जैसी कोई बड़ी कंपनी नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications