पिछले साल जुलाई से लेकर दिसंबर तक जीएसटी कलेक्शन में काफी अनियमितता नजर आई है। जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में एक बार फिर से महंगाई बढ़ सकती है। रिर्पोट के अनुसार एक ओर जहां जुलाई से सितम्बर तक जीएसटी कलेक्शन में तेजी देखने को मिली है तो वहीं अक्टूबर से दिसंबर तक कलेक्शन में कमी आयी है।

साथ ही ई-वे बिल के पारित होने में हो रही देरी के चलते बिजनेस और भी ज्यादा प्रभावित होगा। वैसे तो ई-वे बिल को पारित करने की तारीख जो 1 फरवरी थी उसे 1 अप्रैल 2018 कर दिया गया है। संभावना यह जताई जा रही है कि इसे पारित करने की तारीख और भी आगे न बढ़ जाए। जीएसटी काउंसिल 10 मार्च को होने वाली बैठक में इस बात का निर्णय करेगी। ई-वे बिल को लेकर टैक्स एक्सपर्ट का कहना है कि 15 जनवरी को जो ट्रायल हुआ था वह सफल हुआ है, जबकि ई-वे बिल पोर्टल उस वक्त काम करने में फेल हुआ था।
आपको बता दें कि ई-वे बिल के तहत 50 हजार रुपए से ज्यादा के अमाउंट के प्रोडक्ट की राज्य या राज्य से बाहर ट्रांसपोर्टेशन या डिलीवरी के लिए सरकार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए पहले ही बताना होगा। इसके तहत ई-वे बिल जनरेट करना होगा जो 1 से 20 दिन तक वैलिड होगा। सरकार का मानना है कि ई-वे बिल के लागू हो जाने से सरकार के लिए टैक्स में चोरी पर लगाम कसने में आसानी हो जाएगी।
अब देखना यह है कि 2018 के अंत तक सरकार जीएसटी को लेकर कितनी सफल और असफल होती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
