सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कार्यकारी निदेशक के. वी. ब्रह्माजी राव, दो महाप्रबंधकों और एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में पूछताछ की।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने राव से लगातार तीसरे दिन उसकी मुंबई शाखा में पूछताछ की। रविवार को भी राव से 8 घंटों से ज्यादा पूछताछ की गई थी। उसके साथ पीएनबी के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता से भी शनिवार को पूछताछ की गई थी।
जानकार सूत्र ने बताया कि सीबीआई ने जांच में शामिल नहीं होनेवाले नीरव मोदी और मेहुल चोकसे से गीतांजलि समूह के 10 से अधिकारियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसीज) जारी किया है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, बैंक के अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग खंड के महाप्रबंधक को बैंक के नोस्ट्रो खातों के जमा और निकासी की रोजाना रिपोर्ट तैयार करनी होती है।
सूत्र ने बताया कि सीबीआई ने पिछले हफ्ते साइरिल अमरचंद मंगलदास के मुंबई कार्यालय की तलाशी ली थी। सूत्र ने कहा, "नीरव मोदी के कार्यालय और ठिकानों की जांच के दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज कब्जे में लिया है। उन दस्तावेजों के आधार पर सीबीआई ने कानूनी फर्म की तलाशी ली तथा और अधिक दस्तावेज बरामद किए।"
सूत्र का कहना है कि यह फर्म घोटाले के कुछ दिन पहले ही नीरव मोदी के साथ बैकिंग कार्य में शामिल हुआ। इससे पहले इस फर्म का नीरव मोदी के साथ कोई संबंध नहीं था। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, "जांच चल रही है। सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने जांच अधिकारियों को निश्चित समय में जांच पूरी करने और हर संभव कदम उठाने को कहा है।" दयाल ने कहा, "उन्होंने (वर्मा) अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाए।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
